फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की निजी जिंदगी पर रश्मि का खुलासा, बोलीं- 'नशे में धुत रहने की वजह से...'

Tue, 24 Dec 2019 09:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जबरदस्त झगड़े देखने को मिले। वीकेंड का वार में सलमान ने दोनों ही कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई। जिसके बाद अब रश्मि ने सिद्धार्थ की निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। दोनों कलर्स टीवी के ही सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ नजर आए थे। सीरियल के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
सोमवार प्रसारित एपिसोड में रश्मि अपने ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ बैठी होती हैं। वो सीरियल के दौरान की कई बातों का खुलासा करते हुए कहती हैं कि 'सेट पर बहुत ही गंदे तरीके से लड़ाई झगड़े होते थे। कल उसने (सिद्धार्थ) कहा कि प्रोडक्शन इतना परेशान हो चुका था कि हम दोनों में से किसी एक को निकालना चाहता था। मैंने ऐसी कोई हरकत नहीं की थी लेकिन उसकी हरकतें इतनी गंदी थीं कि प्रोडक्शन ने उसको बुलाया था।'
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
रश्मि आगे कहती हैं कि 'दो बार उसे निकाला गया है। एक बार चैनल की वजह से वापस आया है और एक बार उसने खुद माफी मांगी थी।' रश्मि की बात सुन अरहान ने कहा कि 'लेकिन वो तो कहता है कि तुम्हें निकाला गया था?' जवाब में रश्मि कहती हैं कि 'ऐसा नहीं था। तुम मेरे बारे में कह रहे हो कि मैं तुम्हारे घर जाती थी। कोई भी दोस्ती यारी होती है तो आप हर किसी के घर आते जाते हैं।'

4 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
रश्मि आगे कहती हैं कि 'सीरियल के दौरान उसने एक को-एक्टर के साथ भी मारपीट की थी। उसके चक्कर में भी बहुत नाटक हुआ था। उस दौरान चैनल की ओर से दो बार मीटिंग हुई। मुझे याद है जब उसने आखिरी बार मुझसे फोन पर बात की थी बहुत गंदे तरीके से उसने बात की थी। मैंने तुरंत उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वो फोन करने के लिए मरा जा रहा था।'
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
रश्मि कहती हैं कि 'जब हमारी बात नहीं हो रही थी तब उसने आरती को फोन किया और उससे कहा कि मुझसे बात करा दे। आरती इमोशनली बेवकूफ बनी। आरती की जगह वो मुझसे मिलने आया और माफी मांग रहा था। मैंने आज तक ये बातें नहीं बोलीं चलो ठीक है। मैंने आरती को भी नहीं बोला लेकिन आज जब मेरी बारी आई तब आरती भी मेरा समर्थन करने नहीं आई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
अरहान रश्मि से पूछते हैं कि 'शो में आने के लिए जब कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था तब क्या उसमें ये लिखा था कि निजी बातें नहीं कही जाएंगी?' इस पर रश्मि कहती हैं कि 'निजी बातें शो में नहीं आएंगी ये कॉन्ट्रैक्ट में कहीं नहीं लिखा होता है। जितना आप गलत बोलेंगे शो के लिए वो कॉन्टेंट होता है। अगर मैं शो में ये कहूं कि वो नशे में धुत रहता था इसलिए वो सेट पर देर से पहुंचता था। तो ये शो के लिए कॉन्टेंट है।' मेकर्स पर भड़कते हुए रश्मि कहती हैं कि 'ये लोग एक लड़की के पीछे पड़ गए हैं कि उसे गलत दिखाना है और एक ऐसे नकारे आदमी को हीरो बनाना चाहते हैं।' 

Bigg Boss 13: रश्मि की निजी जिंदगी पर शो में फिर हुआ हंगामा, सिद्धार्थ के साथ रिश्ते पर हुई ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें