फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ पर फूटा शहनाज का गुस्सा, हाथ झटक कर बोलीं- 'चल दफा हो...'

Tue, 24 Dec 2019 02:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। बीते हफ्ते दोनों के बीच अनबन देखी गई थी। हालांकि लेटेस्ट ऐपिसोड में दोनों के बीच फिर से प्यार देखने को मिला था। सोमवार को प्रसारित हुए ऐपिसोड में सिद्धार्थ, शहनाज को मनाने के लिए उन्हें Kiss करते हुए नजर आए थे, जिसके बाद लगने लगा था कि अब दोनों के बीच सबकुछ सामान्य हो गया है लेकिन ये सिर्फ भ्रम था। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि शहनाज गुस्से में सिद्धार्थ का हाथ झटक देतीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
मंगलवार को आने वाले ऐपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज बिस्तर में लेटे हुए हैं और उनके पास शेफाली बग्गी बैठी हुई हैं। तभी अचानक शहनाज, सिद्धार्थ का हाथ झटकते हुए कहती हैं कि, 'अगर मैं किसी से बात नहीं कर सकती तो ये भी किसी से नहीं करेगा, चल दफा हो।' इसके बाद सिद्धार्थ वहां से चले जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
प्रोमो में आगे दिखाया गया है गार्डन एरिया में आरती, सिद्धार्थ, पारस और माहिरा बैठे हुए हैं। इस दौरान आरती कहती हैं कि शहनाज को इस बात से दिक्कत है कि सिद्धार्थ, माहिरा के साथ बैठ रहा है। इसके बाद शहनाज, सिद्धार्थ से कहते हुई नजर आती हैं, 'मैं किसी से बात न करूं, तू सबसे कर, एक्सपेक्ट...एक्सपेक्ट..एक्सपेक्ट, मैं भी एक्सपेक्ट करती हूं तेरे से वही। मेरे पर फालतू के टैग मत लगवा, तू करवा रहा है वो।' ऐसा कहते हुए शहनाज दीवार पर हाथ मारती हैं और रोने लगती हैं। फिर सिद्धार्थ कहते हुए दिखते हैं कि, 'पागल है वो।'

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सोमवार के ऐपिसोड में सिद्धार्थ और शहनाज मस्ती करते हुए नजर आए थे। सिद्धार्थ, शहनाज और आरती टेबल पर बैठे होते हैं। शहनाज अपने पैर से सिद्धार्थ का पैर दबाए रखती हैं। जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तू मुझे अपने पैरों के नीचे रखना चाहती है।' जवाब में शहनाज कहती हैं कि 'मैं तुझे अपने पैरों पर नहीं सिर पर बैठाए रखना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
वहीं जब शहनाज बेड पर बैठी होती हैं तो सिद्धार्थ दौड़कर उनके पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। सिद्धार्थ शहनाज के सिर पर किस करते हैं। सिदार्थ और शहनाज को देख शेफाली जरीवाला विकास गुप्ता से कहती हैं, 'दोनों बहुत क्यूट लगते हैं।

Bigg Boss 13: इसलिए सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष ले रहे हैं सलमान खान, इस खुलासे से हैरान रह जाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें