'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) का राज खुलने के बाद हर कोई इस सोच में था कि रश्मि देसाई का फैसला क्या होगा? शो में रश्मि अरहान के साथ पहले की तरह ही बर्ताव करती दिख रही हैं। जिस दिन सलमान ने अरहान की पोल खोली थी उस दिन वो अरहान से नाराज जरूर दिखीं। सलमान के सामने रोई भी थीं। अरहान के इस खुलासे के बाद रश्मि देसाई के भाई ने बयान दिया है।