फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: बिग बॉस का खेल हुआ गंभीर, कंटेस्टेट को आतंकवादी बुलाने पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज

Fri, 22 Nov 2019 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हर दिन नया रंग और ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में बहुत अच्छे दोस्त यानी सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज अब एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हो गए हैं। वहीं एक समय में सोशल मीडिया पर इन दोनों की दोस्ती को सकारात्मक बताने वाले फैंस भी अब अलग अलग हो चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने सीमा लांघते हुए अब आसिम रियाज को आंतकवादी बोला है। साथ ही कश्मीर से सबंध रहने के कारण कई धार्मिक टिप्पणियां भी की हैं। ऐसे में आसिम के भाई ने साइबर पुलिस को शिकायत कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
दरअसल, बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच काफी बहस देखने को मिली। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी। जिसके बाद बिग बॉस सीजन 13 के सबसे अच्छे दोस्त कहे जाने वाली सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज अब एक-दूसरे के दुश्मन हो गए हैं। वहीं इन दोनों की लड़ाई के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आसिम रियाज को आंतकवादी बोल रहे हैं। जिसके चलते आसिम के भाई उमर रियाज ने साइबर पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इस बात की जानकारी खुद उमर रियाज ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा- 'जो लोग और फैन क्लब आसिम रियाज को धार्मिक, क्षेत्रीय और आतंकवादी बुलाने जैसी टिप्पणी कर रहे हैंं उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है कि अपने ट्वीट्स डिलीट कर दें। मैंने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को कर दी है।'  गौरतलब है कि 'बिग बॉस 13' में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि 'वीकेंड का वार' में कोई एक सदस्य घर से बाहर जाएगा तो आप गलत सोच रहे हैं। 'वीकेंड के वार' से पहले ही एक सदस्य घर से बाहर हो गया है। 
 

 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्विटर पर इसका खुलासा कर दिया है। ट्वीट के मुताबिक 'बिग बॉस' से बीती रात खेसारी लाल यादव बाहर हो चुके हैं। इस ट्वीट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। इससे पहले 21 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद प्रोमो में इस बात का इशारा जरूर कर दिया था। टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद प्रोमो में दिखाया गया था सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे हैं। 'बिग बॉस' ने घरवालों से पूछा उन लोगों के नाम बताइए जिनका बीते कुछ दिनों में शो में योगदान कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
घरवालों ने रश्मि देसाई और खेसारी लाल यादव का नाम लिया। जैसे ही घरवाले कंटेस्टेंट का नाम 'बिग बॉस' को बताएंगे तब बिग बॉस खुलासा करेंगे कि ये सरप्राइज एलिमिनेशन है। हालांकि प्रोमो में यह नहीं दिखाया गया था कि दोनों में से कौन बेघर होगा। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं। पिछले हफ्ते घर से अरहान खान बाहर हुए थे। अरहान ने बाहर जाते ही कई खुलासे किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें