फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: फिनाले से पहले घर से बाहर जा सकते हैं ये दो मजबूत कंटेस्टेंट्स, पलटेगा पूरा खेल

Tue, 28 Jan 2020 04:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz,Siddharth Shukla, Shehnaz Gill - फोटो : amar ujala
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले में महज 18 दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई अपने अपने अंदाजे से कौन इस शो का विजेता होगा इसका अनुमान लगा रहा है। फिनाले से महज चंद दिन पहले 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी ऐसी खबर आई है जिसे जानकर आपका उत्साह और भी बढ़ जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टास्क का असर न केवल फिनाले की ट्रॉफी पर पड़ेगा बल्कि पूरा खेल भी पलट सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
टेली चक्कर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आसिम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शक्ला (Sidharth Shukla) को 'मॉल टास्क' के लिए बाहर ले जाएंगे। खबरों की मानें तो टास्क छह फरवरी को हो सकता है। इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। हालांकि ये ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी को इस तरह से घर के बाहर ले जाया जाएगा। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan, shilpa shinde - फोटो : file photo
कई सीजन में फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट घर से बाहर जाकर अपने लिए वोट मांग चुके हैं। सीजन 10 में मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी को ये मौका मिला था। इसके बाद सीजन 11 में हिना खान और शिल्पा शिंदे गए थे। ऐसे में अगर ये खबर सही साबित होती है तो ये मौका सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के लिए गोल्डन चांस हैं। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'मॉल टास्क' में कंटेस्टेंट को प्रशंसकों से मिलने का मौका मिलता है। वो अपने लिए वोट अपील करते हैं। आसिम और सिद्धार्थ के अलावा टॉप पांच के लिए शहनाज कौर गिल, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं शो में खिलाड़ियों के खेल को देखते हुए सिद्धार्थ और आसिम के अलावा शहनाज तीसरे नंबर पर देखी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
शो का विजेता कौन होता है इसका खुलासा तो फिनाले के दिन ही होगा। इस हफ्ते की बात करें तो चार लोग घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हैं। चार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह हैं। वहीं सुरक्षित सदस्य रश्मि देसाई, आसिम रियाज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा हैं। अब देखना होगा कि घर से कौन इस हफ्ते बाहर जाता है। 

Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड, नहीं बच पाए सिद्धार्थ-शहनाज भी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें