फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: इस टास्क के बाद खुल जाएगी कंटेस्टेंट्स की असलियत, देवो के 'वार' से नहीं बच पाएंगी रश्मि

Sun, 24 Nov 2019 02:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। शो की शुरुआत से लेकर आखिर तक सलमान घरवालों की हरकतों से गुस्से में नजर आए। हालांकि सलमान की नाराजगी के बाद भी घरवाले नहीं माने और झगड़ा देखने को मिला। इस बीच 'बिग बॉस' का नया प्रोमो वीडियो आया है। इस प्रोमो में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसके बाद घर के कई और कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा होना तय है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
प्रोमो में दिखाया गया है कि मशहूर वीजे और अभिनेता रणविजय घर के अंदर एक टास्क करवाएंगे। इस टास्क का नाम होगा 'बीबी सितारे।' वीडियो में दिखाया गया है कि सभी घरवालों की तस्वीरें 'बीबी सितारे बोर्ड' पर लगी हुई हैं। अब घरवालों को तय करना होगा कि किन घरवालों की तस्वीर यहां नहीं होनी चाहिए। वीडियो में दिखाया गया है कि माहिरा आसिम का नाम लेती हैं और हिमांशी सहमत होती हैं जिसके बाद वह उनकी तस्वीर फाड़ देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Shefali - फोटो : twitter
इसके बाद शहनाज और शेफाली आते हैं। शेफाली हिमांशी का नाम लेती हैं और शहनाज कहती हैं कि वो सहमत है। शेफाली हिमांशी की तस्वीर फाड़ देती हैं। भाऊ के साथ देवोलीना आती हैं। भाऊ रश्मि का नाम लेते हैं और देवोलीना इस पर वीडियो में सहमति जताते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद देवोलीना तस्वीर फाड़ देती हैं। देवोलीना को ऐसा करता देख रश्मि देसाई हैरान रह जाती हैं।
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आपको बता दें, इस वक्त घर का माहौल और घरवालों का एक दूसरे के साथ कनेक्शन बदलता हुआ नजर आ रहा है। किसी ना किसी वजह से दोस्तों की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है। जहां एक ओर आसिम और सिद्धार्थ की दोस्ती टूट चुकी है तो वहीं सिद्धार्थ और शेफाली की दोस्ती में भी दरार आ गई है। आरती इस ग्रुप से पहले ही अलग हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
ऐसे में इस प्रोमो को देखकर इतना तो साफ है कि घर में एक बार फिर से जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल सकता है। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला ,आसिम के अलावा हिमांशी खुराना को खूब सुनाया। यहां तक कि हिमांशी रोने भी लगी थीं। हिमांशी उस वक्त और परेशान हो गई थीं जब कॉलर ने उन पर इधर की बात उधर करने के अलावा आसिम को सिद्धार्थ के खिलाफ भड़काने की बात कही। 

यह भी पढ़ें- BB13: सिद्धार्थ के बारे में खेसारी का बड़ा खुलासा, बोले- 'देखते ही करने लगते थे ऐसी हरकतें कि...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें