फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक ठाकुर के वीडियो को लेकर जसलीन का छलका दर्द, बोलीं- 'लोग भेजने लगे थे गंदे-गंदे मैसेज'

Thu, 20 Jun 2019 02:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jasleen and Deepak - फोटो : file photo
'बिग बॉस 12' में जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) के बीच अनबन कई बार देखने को मिली। दोनों शो में कभी एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाई दिए तो कभी खिंचाई करते हुए। हाल ही में दीपक ठाकुर ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर जसलीन भड़क उठी थीं। यहां तक कि उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी। हालांकि दीपक ने जसलीन ने माफी मांग ली थी। अब इस पूरे मामले पर जसलीन मथारू का बयान सामने आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jasleen matharu, deepak thakur - फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट वेब साइट को दिए इंटरव्यू में जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने अपना दर्द बयां किया। जसलीन ने कहा- 'दीपक ने मेरे ऊपर जो वीडियो बनाया था जो उसे फनी लगा वह बिल्कुल भी फनी नहीं था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद मैं बहुत परेशान हो गई थी। मुझ लोग गंदे-गंदे मैसेज भेज रहे थे, जिसके बारे में मैं बोल भी नहीं सकती।' 
विज्ञापन

3 of 5
जसलीन - फोटो : file photo
जसलीन ने आगे कहा- 'किसी को भी हक नहीं है कि वह मेरा नाम लेकर सोशल मीडिया पर कोई वीडियो पोस्ट करे। दीपक ने सारी हदें पार की हैं। वीडियो में वह कह रहा है कि जसलीन के साथ स्विमिंग पूल में डुबकी लगाऊंगा। मैं अभी भी सोच रही हूं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। जैसे ही मैंने वीडियो देखा तुरंत पुलिस में शिकायत की।' 

4 of 5
deepak thakur - फोटो : file photo
दरअसल, दीपक ने टिक टॉक पर 'बिग बॉस' के अंदर का जसलीन का बिकिनी वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो वायरल होते ही जसलीन ने शिकायत की थी। मामला बढ़ता देख दीपक ठाकुर ने माफी भी मांग ली थी। दीपक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया और कहा- 'जिनका भी मैंने दिल दुखाया है उनसे माफी मांगता हूं। मैं एक साधारण इंसान हूं। मैं लड़कियों की दिल से इज्जत करता हूं। जसलीन आपकी भी। अगर आपको मेरे फनी वीडियो का बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jasleen Matharu - फोटो : file photo
इससे पहले दीपक ने कहा था- 'अगर जसलीन को मेरी बात का इतना बुरा लगा तो पहले बात करनी चाहिए थी।' बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में वो अपने गुरु अनूप जलोटा के साथ पहुंची थीं। शो में जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वो जसलीन के साथ रिलेशन में हैं हालांकि शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू में साफ किया था कि ये सब शो के लिए किया था। जसलीन सिर्फ उनसे संगीत सीखती हैं। दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्य का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें