फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शो जीतने के बाद शिल्पा का बड़ा खुलासा, कहा-आर्टिस्ट्स नहीं टेक्नीशियन्स के कारण जीती

Tue, 16 Jan 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shilpa shinde
बिग बॉस 11 में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली शिल्पा शिंदे ने जीत के बाद लोगों से अपना अनुभव बांटा। इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने बताया कि जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं तो उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री के आर्टिस्ट सपोर्ट नहीं करते थे। हालांकि सारे टेक्नीशियन शिल्पा का पूरा साथ देते थे। शिल्पा के मुताबिक इस जीत में कहीं न कहीं उन्हीं टेक्नीशियन्स का आशीर्वाद और सपोर्ट शामिल है।

पढ़ेंः Bigg Boss 11 : शो के बाद पुनीश और बंदगी का चला रोमांस, वैनिटी वैन में की ऐसी हरकत
विज्ञापन

2 of 4
Shilpa Shinde
आपको बता दें कि 14 जनवरी 2018 को बिग बॉस सीजन 11 के विनर का ताज शिल्पा शिंदे के सिर पर सज गया। टीवी सीरियल की दुनिया से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान जीत से केवल एक कदम दूर रहीं। उन्हें शिल्पा के मुकाबले कम वोट मिले थे।
विज्ञापन

3 of 4
vikas gupta and shilpa shinde - फोटो : colors tv
शिल्पा ने बिग बॉस में जाने से पहले के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें पता था कि वह बिग बॉस के घर में अपनी इमेज चेंज कर लेंगी क्योंकि 120 कैमरे के सामने कब तक एक्टिंग करोगे, सच्चाई बाहर आ ही जाएगी। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: विनर शिल्पा शिंदे को इन तीन लोगों ने किया था बदनाम, आज भी बहाती हैं आंसू
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शिंदे - फोटो : SOCIAL MEDIA
वहीं इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि आपका विनिंग मूवमेंट कैसा था तो जवाब में शिल्पा ने कहा कि उनका डेड एक्स्प्रेशन था। वह कुछ एक्स्प्रेस ही नहीं कर पाईं, क्योंकि  उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह जीत गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें