बिग बॉस सीजन 11 में घर के अंदर मौजूद हर कंटेस्टेंट ने जमकर ड्रामेबाजी की। किसी कंटेस्टेंट ने कोई गलत काम किया तो कोई रोमांस करते पकड़ा गया। हालांकि घर के के भीतर हर तरफ कैमरे लगे होते हैं और हर एक चीज रिकॉर्ड की जाती है। कंटेस्टेंट्स को पहले ही यह बता दिया जाता है कि उनके द्वारा घर में की गई हर एक्टिविटी को टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है इसलिए सोच समझकर काम करें। कंटेस्टेंट अर्शी खान और ज्योति तिवारी के अलावा शो की विनर शिल्पा शिंदे की ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं और एक बार फिर ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।