फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ घर पहुंची हिना, खोला फिनाले के बाद सलमान से बातचीत का बड़ा राज

Tue, 16 Jan 2018 07:53 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी की संस्कारी बहू वाली इमेज को तोड़ते हुए एक्ट्रेस हिना खान बिग बॉस के घर में सेकेंड रनर अप रहीं। 15 हफ्तें घर के अंदर रहने के बाद शिल्पा अब बाहर आ चुकी है। बाहर निकलने के बाद हिना ने न सिर्फ शिल्पा को फाइनल में जीत की बधाई दी बल्कि और सलमान खान से हुई बात का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

2 of 5
अपने रनरअप बनने पर बनने के बाद हिना का कहना था कि मैं टॉप 2 तक आई हूं। यहां तक आना ही मेरे लिए अचीवमेंट है। मैं अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हूं। हिना ने बताया कि मेरे सेकेंड आने के बाद सलमान खुद हमारे पास आए। उन्होंने मुझसे और शिल्पा से कहा कि तुम दोनों ने बहुत अच्छा खेला। अगर फिनाले में दोनों के बीच वोटों के फासले की बात की जाए तो ये भी बेहद कम था।
विज्ञापन

3 of 5
हिना की माने तो शिल्पा उनसे सिर्फ हजार वोटों से ही जीतीं है। शिल्पा की जीत पर हिना का मानना है कि उन्होंने अपने तरीके से खेल खेला। ऐसे में उनकी किसी एक चीज को दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया, इसलिए वो जीत गईं। हिना ने बताया कि वो जब घर आई थी तो यहीं सोचा था कि टॉप 5 तक पहुंच सकूं। बिग बॉस का घर और सफर एक यादों का बक्सा था, जिसे वो अक्सर खोलना चाहेंगी।

4 of 5
हिना ने बताया कि उनके लिए जीतने से ज्यादा जरूरी घर में लंबे समय तक बने रहना। शो खत्म होने के बाद का प्लान बताते हुए हिना ने कहा, हम सब ट्रिप पर जा रहे हैं। घर में रहते हुए हम सबने ये प्लान बना लिया था। हिना का बिग बॉस के घर के अंदर विवादों में गहरा नाता रहा। उन्होंने न सिर्फ घर के अंदर रहने वाले सदस्यों से लड़ाई की बल्कि बाहर के भी कई कंटेस्टेंट के बारे में आपत्तिनजक टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना ने घर से निकलने के बाद उन सभी लोगों से पैचअप करना चाहती हैं जिससे उनके विवाद हुए। याद हो कि हिना ने अंदर के एक बार टीवी का पॉपुलर चेहरा साक्षी तंवर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हिना ने साक्षी तंवर को 'भैंगी' बोला था। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, मेरी बात को गलत ढंग से लिया गया। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें