फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: हो गया खुलासा, महज इतने वोटों से शिल्पा ने जीता फाइनल, हिना पर ऐसे पड़ी भारी

Tue, 16 Jan 2018 07:53 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
15 हफ्तों के बाद बीते रविवार को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हुआ। चारों फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट में सबसे पहले कॉमनर पुनीश शर्मी एलिमिनेट हुए फिर विकास गुप्ता की बारी आई। आखिर में हिना और शिल्पा के बीच हुई खिताबी टक्कर में बाजी टीवी की 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे ने मारी। घर से बाहर निकलते ही मीडिया से रूबरू हुईं हिना ने कई सनसनीखेज खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया से बात करते हुए हिना खान ने बताया कि वो शिल्पा से कितने वोट से हारीं। दरअसल इस 15 मिनट के इंटरव्यू में हिना ने ग्रैंड फिनाले के तुरंत बाद सलमान से हुई उनकी उस बातचीत का जिक्र किया, जिसके बाद उन्हें दोनों को मिले वोट अनुपात के बारे में पता लगा। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
हिना खान ने बताया कि, 'सलमान खान ने शो खत्म होने के बाद मुझसे कहा कि वो शिल्पा से ज्यादा वोट से नहीं हारी हैं। आप दोनों के बीच वोटों का फासला बेहद कम था। तुम्हें शिल्पा से बस एक हजार वोट कम मिलें हैं'। यानी विजेता शिल्पा शिंदे रनरअप रहीं हिना खान से बस हजार वोटों से जीतीं। यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

4 of 4
जब हिना से पूछा गया कि क्या आपको पहले से ही ऐसा लगा था कि शिल्पा शिंदे शो जीतेंगी तो हिना ने कहा कि, हां शायद मैंने इस बारे में विकास से बात की थी, जहां हम दोनों यह कह रहे थे कि शायद शिल्पा इस सीजन की विनर बनेंगी, लेकिन फिर हमने इस बात को एक तरफ करते हुए अपने-अपने तरीके से अपना-अपना गेम खेला। मैंने हर टास्क में परफॉर्म किया और मैं इतना ही कर सकती थी। बाकि आवाम का हुक्म सिर-आंखों पर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें