बिग बॉस में अब वो तड़का लग गया जिसके लिए ये शो पिछले 11 साल से मशहूर है। बता दें कि घर में जरा सी बात पर पुनीश और प्रियांक एक-दूजे को मारने पर उतारुं हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Akaash and priynak
बता दें कि बिग बॉस को एक महीने से भी ऊपर हो गया है लेकिन घर में आए दिन का कलेश आज भी बराबर जारी है। कल रात के शो में आकाश और बेन की नोकझोंक की वजह से पूरा घर दो धड़ों में बंट गया।
विज्ञापन
3 of 6
Bigg Boss 11
जी हां, एक तरफ प्रियांक और आकाश एक दूसरे के खूने के प्यासे हुए पड़े थे तो वहीं प्रियांक की खास दोस्त बेन को भला-बुरा कहकर आकाश ने भी अपनी शामत बुला ली। घर में पारा बहुत ही हाई हो गया था। प्रियांक ने साफ कह दिया था कि अगर बेन को किसी ने कुछ भी गया तो वे घर के एक-एक सदस्य को चीर के रख देंगे।
4 of 6
Bigg Boss 11
दूसरे दौर में आपने देखा कि कैसे बेन लड़ाई में पुनीश का नाम ले लेती हैं। जिसकी वजह पुनीश का गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है। लेकिन इस बीच बेन का पक्ष लेते हुए प्रियांक पुनीश पर हावी होने की कोशिश करते हैं लेकिन पुनीश की दहाड़ पूरे घर को हिला कर रख दी।
विज्ञापन
5 of 6
Bigg Boss 11
इसके बाद तो बेन के ऊपर ही घर दो हिस्सों में बंट गया जिसमें एक धड़ा वो जिसमें आकाश, पुनीश, बंदगी और अर्शी होंगे और उनका सामना करने के लिए प्रियांक की फौज में हिना और बेन शामिल थी। बाकी के सदस्य दोनों विरोधियों के बीच-बचाव में फंसते नजर आए।
वहीं, आकाश ने बेन को लगातार बेइज्जत करते नजर आए।। लेकिन प्रियांक इस बात को सह नहीं पाएं और पुनीश को अपना दुश्मन समझ बैठे। दोनों में रार इतनी बड़ गई कि घरवालों को संभालना मुश्किल हो गया।