बिग बॉस 11 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है लेकिन सिर्फ गंदी बातों की वजह से। कभी किसी कंटेस्टेंट के झूठ बोलने की बात सामने आती है तो कभी घर में खुलेआम प्यार करने का कारनामा दिखाई देता है। कभी घरवाले ऑनकैमरा एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां देते नजर आते हैं तो कभी हाथापाई तक शुरू हो जाती है। अब तो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स भी इसे लेकर बड़े-बड़े बयान देते नजर आ रहे हैं और हाल ही में एक एक्स कंटेस्टेंट ने सलमान खान को कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुन वो गुस्से से फूट सकते हैं।
पढ़ेंः तो ये है शिल्पा शिंदे के गंदे MMS की फोटो, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
विज्ञापन
2 of 4
हाल ही में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह ने शो के होस्ट सलमान को एक बड़ी नसीहत दे डाली है। प्रीतम की इस नसीहत को सुन शायद सलमान खान अपना आपा खो बैठें और कोई फैसला न ले लें। आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान को कई लोगों ने शो को लेकर कई बातें कही हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए सलमान खान एक बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बीते एपिसोड में बिग बॉस का घर बुरी तरह से हिंसा में घिर गया था। कई लोग एक दूसरे से हाथापाई करने के लिए उतारू हो गए थे। हालांकि हाथापाई नहीं हुई पर चिल्ला-चिल्ला कर लोगों ने एक दूसरे से झगड़ा किया। गंदी बातें भी बोलीं। इस पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्स कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह ने कहा है कि सॉरी सलमान सर ये शो अब आपके लायक नहीं रहा। अब इससे लोगों का एंटरटेनमेंट नहीं हो रहा है। आप इससे दूर रहें।
Sir sorry yeh show ab aap ke layak nahi raha it's not entertaining anymore @BeingSalmanKhan @ColorsTV @BiggBoss
— Pritam Singh (@iampritampyaare) November 7, 2017
आपको बता दें कि दर्शक अब इस शो के बारे में बुरे कमेंट्स करते ही नजर आ रहे हैं। शो के मेकर्स तक भी ये बात पहुंच चुकी है। अब देखना ये होगा कि सलमान खान शो को दोबारा सही रास्ते पर लाने के लिए क्या करते हैं।