डांसर सपना चौधरी के बाहर होते ही बिग बॉस की टीआरपी एक बार फिर धड़ाम से गिर चुकी है। कल हुए वीकेंड के वार में पुनीश के साथ अश्लील हरकतों से देश के सामने चर्चा में आई बंदगी कालरा भी एलिमिनेट हो गई। इन सबके बाद बिग बॉस की और टीआरपी गिरना तय है।
विज्ञापन
2 of 6
ऐसे में बिग बॉस के घर में अगर कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री होती हैं तो चौंकिएगा मत। टॉप-10 में बने रहने का दबाव और जरूरी मसाला देने की मजबूरी में पूरी अटकलें हैं कि कोई कॉन्ट्रोवर्शियल फेस ही बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारेगा। खबरों की माने तो ये चेहरा होंगी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ।
विज्ञापन
3 of 6
जी हां। ये वही गहना है, जिन्होंने बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले ही घर के बाहर से कंटेस्टेंट अर्शी खान को परेशान कर रखा था। गहना ने अर्शी की निजी जिंदगी के कई राज से पर्दा उठाते हुए कहा था कि वो खुद को बैचलर बताती है, लेकिन 50 साल के एक शख्स से शादी कर चुकी हैं। उनकी असली उम्र 32 साल है जबकि वो खुद को 27 साल की बैचलर बताती हैं।
4 of 6
गहना का दावा था कि वो अर्शी को भोपाल से जानती हैं। गहना ने उनके स्कूल से सही उम्र का पता लगाया। अर्शी का ये भी दावा था कि बिग बॉस को उन्होंने नकली शैक्षिक कागजात दिए हैं। मुझे आश्चर्य है कि बिग बॉस निर्माता और चैनल ने इस तरह के एक प्रतियोगी का चयन किया है जो अपने जीवन में केवल झूठ ही बोल रहा है।'
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि अर्शी उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने पाकिस्तानी किक्रेटर शाहिद अफरीदी के साथ रिलेशनशिप की बात कही थी। इस बारे में गहना का कहना है कि संबंध तो दूर की बात है अर्शी आज तक शाहिद से मिली तक नहीं हैं। गहना का अर्शी पर सबसे बड़ा आरोप यह है कि उनपर 10 आपराधिक केस चल रहे हैं।
एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ खुद अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। हॉट एंड बोल्ड इमेज वाली इस एक्ट्रेस ने फिल्म 'सविता बार्बी 3डी' में जमकर हॉट सीन्स दिए थे। तिरंगे को बिकनी बनाकर पहनने वाली ये एक्ट्रेस जब अपनी दुश्मन अर्शी के साथ बिग बॉस के घर में एक छत के नीचे रहेंगी तो फैंस को जमकर मसाला देखने को मिलेगा।