फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh Photoshoot: कॉमेडियन भारती सिंह ने शेयर कीं मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, गुलाबी गाउन में लगीं बला की खूबसूरत

Sat, 19 Mar 2022 09:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बीते कई समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहने वालीं भारती सिंह ने अब हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बीते कई समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहने वालीं भारती सिंह ने अब हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। 8 महीने की गर्भवती कॉमेडियन ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सामने इन तस्वीरों में भारती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं मां बनने का नूर भी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। भारती की इन तस्वीरों को ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि मनोरंजन जगत के कई सितारे भी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा- आने वाले बेबी की मम्मी। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में साथ कई सारे हैशटैग्स भी दिए। सामने में आई इन तस्वीरों में भारती गुलाबी रंग के गाउन में पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं उनकी इस ड्रेस के साथ खुले में बाल और लाइट मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

 

विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा भारती की इन तस्वीरों में फूलों का बैकग्राउंड उनके इस फोटोशूट को और भी खूबसूरत बना रहा है। भारती के इस पोस्ट को अब तक तीन लाख 57 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई जाने-माने कलाकार भी कॉमेडियन की इन तस्वीरों पर कमेंट कर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पार्टी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री अनिता हसनंदानी ने दिलवाला इमोजी ड्रॉप किया।

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा औ और साथ ही एक दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया। वहीं एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक ने कमेंट करते हुए लिखा बेहद खूबसूरत। अदा खान ने कमेंट करते हुए इस फोटो पर लिखा माशा अल्लाह। वहीं टीवी एक्टर नकुल मेहता ने कमेंट करते हुए लिखा बहुत ज्यादा प्यारी। इसके अलावा एक्ट्रेस जसवीर कौर ने उन्हें कमेंट कर दुआएं दीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ भी होली पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, हम तीनों की तरफ से आप सभी को हैप्पी होली। इन तस्वीरों में भी गुलाबी रंग के गाउन में भारती बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गौरतलब है कि भारती और हर्ष ने कुछ महीने पहले ही अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें