फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: एयरपोर्ट में इतनी बोल्ड ड्रेस पहने स्पॉट हुईं उर्फी जावेद, लोग बोले- मानसिक हालत ठीक नहीं है इसकी

Sat, 19 Mar 2022 03:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फी का फैशन सेंस काफी ज्यादा अतरंगी है, जिस वजह से वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में हर बार कामयाब हो जाती हैं। लेकिन ये भी सच है कि वह अक्सर अपने आउटफिट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां पर उर्फी जो पहने हुए नजर आईं, वो सोशल मीडिया पर यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसी वजह से अब उर्फी ट्रोल हो रही हैं
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
दरअसल, उर्फी जावेद ने लाल कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसके आगे एक बड़ा कटआउट डिजाइन था। इस कटआउट की वजह से उर्फी की ड्रेस काफी रिलिविंग बन गई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी जावेद ने मेकअप के साथ दो चोटियों वाला हेयर स्टाइल लिया हुआ था। इस लुक में उर्फी काफी ग्लैमरस लग रही थीं। इस मौके के वीडियो सोशल मीडिया पर कई पैपराजी ने शेयर किया है और जैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उर्फी का ये लुक देखा, तो उन्होंने अभिनेत्री को सुनाना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि कम से कम होली के मौके पर तो इसे मत दिखाते। एक यूजर ने लिखा, 'दीदी को दिखाना है तो दिखा दो। वरना कपड़े पूरे पहन लो।' दूसरे ने लिखा, 'क्या ड्रेस है ये।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कपड़े दे दो मानसिक हालत ठीक नहीं है इसकी।' इसी तरह और भी यूजर्स उर्फी को खरी-खोटी सुनाते हुए कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने होली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस के आउटफिट ने हर बार की तरह लोगों को हैरान कर दिया था। उर्फी ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था, लेकिन इसे भी उर्फी ने बोल्ड बना दिया था। उर्फी की कुर्ती बैकलेस थी और आगे से भी बड़ा कटआउट डिजाइन था। व्हाइट कुर्ती के साथ उर्फी ने लाल दुपट्टा लिया था। उर्फी का ये लुक काफी यूनिक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें