गुजरात के शहर सूरत के लोग इन दिनों शहर के एक खास होटल के आसपास का चक्कर लगाने का कोई न कोई बहाना रोज निकाल ही ले रहे हैं। इस होटल के गेट पर लोगों का हुजूम लगा रहता है अंगूरी भाभी को देखने के लिए। जी हां, वहीं अंगूरी भाभी जिनका शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बना ही रहता है। शो की लीड कलाकार शुभांगी अत्रे शूटिंग पर लौट आई हैं। लेकिन शो की शूटिंग अब मुंबई में न होकर सूरत में हो रही हैं और शो के सभी कलाकारों व तकनीशियनों को वहां एयर बबल में रखा गया है।
अंगूरी भाभी, अनिता भाभी, विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी का एक बार फिर से साथ में शूटिंग शुरू करने का इंतजार काफी लम्बा रहा है। और अब आखिरकार ऑन-स्क्रीन पडोसी और ऑफ स्क्रीन दोस्त दर्शकों को हंसाने और इस मजेदार सफर के आनंद को जारी रखने के लिए फिर से साथ आ गए हैं।