'जब वी मेट' तो आपने देखी ही होगी और इसमें करीना कपूर की बहन रूप से भी आप सब अच्छी तरह वाकिफ होंगे। हालांकि फिल्म में तो करीना रूप की शादी शाहिद से करवाना चाहती हैं लेकिन अब उनके पल्ले 'विभूती जी' पड़ गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी की जिनका असली नाम सौम्या टंडन है। लेकिन वो 'गोरी मेम' के नाम से जानी जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 8
सौम्या टंडन
सौम्या टंडन की पहली फिल्म 'जब वी मेट' ही थी। ये सुपर हिट रही थी और बीच में खबरें आईं कि इस फिल्म की टीवी सीरीज भी बनाई जाएगी जिसके लिए सौम्या से बात भी की गई। लेकिन सौम्या ने ये कहकर ऑफर ठुकरा दिया कि वो इस बार लीड की बहन नहीं बल्कि खुद लीड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
सौम्या टंडन
सौम्या ने 'ऐसा देस है मेरा' नाम के टीवी शो से एक्टिंग में बतौर लीड अपना डेब्यू किया था। इसकी खास बात ये थी कि ये पहला ऐसा सीरियल था जिसकी ताजमहल में की गई थी।
4 of 8
सौम्या टंडन
सौम्या बचपन से ही टैलेंटेड हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि वो एक्ट्रेस और मॉडल होने के अलावा एक अच्छी कवयित्री भी हैं। सौम्या अब तक 17 किताबें लिख चुकी हैं। उनकी किताब 'मेरी भावनाएं' 'मोदी यंग राइटर नेशनल अवॉर्ड' के लिए नॉमिनेटेड तक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
सौम्या टंडन
एक इंटरव्यू में अपने बचपन का किस्सा याद करते हुए उन्होंने बताया, 'मैं अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान काफी डरी हुई थी। ये एक फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन था और मैं मदर मैरी बनी थी। लेकिन जब मुझे स्टेज पर बुलाया गया तो मैंने मना कर दिया। मां ने मुझे बहुत मनाया लेकिन फिर भी मैं स्टेज पर नहीं गई। इसी बात पर मां को गुस्सा आ गया और उन्होंने मुझे चांटा मार दिया।'
विज्ञापन
6 of 8
सौम्या टंडन
सौम्या ने आगे बताया कि इसके बाद वो स्टेज पर गईं और बोलीं 'मैं मदर मैरी नहीं हूं।' इसके बाद सब हंस पड़े और सौम्या का डर भी खत्म हो गया। सौम्या अपनी प्रेरणा अपनी मां को मानती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सौम्या टंडन
'भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी एक दिन के 55,000 रुपए कमाती हैं। बीच में जब ये शो विवादों में आया था तब शिल्पा शिंदे ने बताया था कि सौम्या ने उन्हें समझाते हुए कहा था, 'हमारी इंडस्ट्री में रेप नहीं होता शिल्पा।' हालांकि इसके बाद सौम्या ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा और वो हमेशा से ही महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ का विरोध करती हैं।
सौम्या अपने लुक पर काफी ध्यान देती हैं। इस वजह से वो 'भाभी जी घर पर हैं' के लिए वही कपड़े पहनती हैं जो उन्हें पसंद हो। शो में उन्हें मॉर्डन लुक दिया गया है जिस वजह सो वो इसमें ज्यादा से ज्यादा मॉर्डन दिकना चाहती हैं। इसके लिए सौम्या अपने स्टाइलिस्ट अनीषा शेट्टी के साथ अपनी ड्रेस भी डिसाइड करती हैं।