ravi kishan
- फोटो : file photo
'बिग बॉस' में रवि किशन हिस्सा ले चुके हैं। रवि किशन 'बिग बॉस' के पहले सीजन में आए थे। शो में आने के बाद उनकी जिंदगी ज्यादा बदल गई। अपने भोजपुरी अंदाज और 'अद्भुत' या फिर 'बाबू' और 'जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा' जैसे जुमलों के चलते इतने मशहूर हुए कि प्रतियोगिता के आखिरी तीन प्रतिभागियों में एक वे भी थे। भोजपुरी फिल्मों के रवि किशन अब गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं। आम चुनाव 2019 में भारी मतों से जीते थे।