फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 50: 'पंड्या स्टोर' को पछाड़कर 'ये है चाहतें' ने मारी बाजी, 'अनुपमा' का दबदबा इस हफ्ते भी बरकरार

Thu, 22 Dec 2022 02:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media
साल 2022 के 50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने रिलीज कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी लिस्ट में सीरियल्स के बीच पहले नंबर पर आने और अपनी पोजीशन बरकरार रखने के लिए जंग देखने को मिली है। जहां एक तरफ छोटे पर्दे पर हमेशा टॉप पर रहने वाला शो 'अनुपमा' इस बार भी टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह ही बरकरार रख पाया है, तो वहीं 'पंड्या स्टोर' अपने स्थान से खिसककर नीचे पहुंचकर इस लिस्ट के टॉप 5 सीरियल्स से गायब हो गया है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा धारावाहिक टीआरपी की रेस से बाहर हुआ है और कौन सा टॉप पर रहा...
विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
रूपाली गांगुली स्टारर शो का दबदबा दर्शकों के बीच कायम है, जिसका नतीजा है कि 'अनुपमा' इस बार भी लिस्ट में टॉप पर काबिज है। इस समय शो में पाखी और अधिक की कहानी में दिलचस्प ट्विस्ट लाए जा रहे हैं, जिसमें लोगों की काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'अनुपमा' को इस बार दर्शकों का सबसे ज्यादा मिला है। इस धारावाहिक को एक बार फिर कोई पछाड़ नहीं पाया है। टीआरपी रेटिंग में बढ़ोतरी के साथ 'अनुपमा' को इस बार 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Sania Shoaib Divorce: शोएब मलिक के साथ रिश्तों पर खुलकर बोलीं आयशा, मीडिया पर निकाली भड़ास
विज्ञापन

3 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
पिछले कई हफ्तों से नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे स्थान पर बना हुआ है। फैंस विराट, सई और पाखी की कहानी और उनके कंरट ट्रैक को पसंद कर रहे हैं, जहां एक्सीडेंट के बाद पाखी का बर्ताब बदल रहा है। इस शो ने इस बार 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं।     

4 of 7
इमली - फोटो : Social Media
इमली
आर्यन और इमली की बेटियों की कहानी दिखाने वाले इस सीरियल की व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हुई है। दर्शकों को अथर्व के द्वारा इमली को प्यार न करने की बात का खुलासा काफी पसंद आ रहा है। इस खुलासे का फायदा शो को टीआरपी रेटिंग के चार्ट में मिला है। जहां पिछले हफ्ते यह शो चौथे स्थान पर रहा था, वहीं इसने इस लिस्ट में तीसरी पोजीशन हासिल की है। 'इमली' को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  
Box Office Report: क्या अवतार 2 की राह में रोड़े अड़ाएगी रणवीर सिंह की सर्कस? ऐसा रहा बुधवार को फिल्मों का हाल
 
विज्ञापन

5 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी रेटिंग में भी उछाल आया है। सीरियल ने इस हफ्ते एक स्थान ऊपर जगह बनाई है। यह सीरियल पिछले हफ्ते पांचवें स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार इसे चौथी पोजीशन मिली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस बार 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
ये है चाहतें - फोटो : Social Media
ये है चाहतें 
स्टार प्लस के सीरियल 'ये है चाहतें' ने एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में कमबैक कर लिया है। अबरार काजी और सरगुन मेहता अभिनीत इस शो ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है। टीआरपी लिस्ट में सीरियल को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Dharmendra-Dimple Kapadia: 31 साल बाद साथ दिखेंगे धर्मेंद्र-डिंपल, कबीर सिंह से भी फिल्म का खास कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप-10 में शामिल हुए ये शो
   सीरियल का नाम व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6.  पंड्या स्टोर फाल्तू 2.1
7.  फाल्तू   2.0
8. बिग बॉस 16 1.9
9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा  1.9
10.  इंडियन आइडल 1.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें