बार्क ने इस साल के 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 5 सीरियल्स का खुलासा हो गया है। इस हफ्ते इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहां एक तरफ नए शो ने धमाकेदार एंट्री मारी है, वहीं दूसरी तरफ जो सीरियल कई हफ्तों से लिस्ट में अपनी धाक जमाए हुए थे उन्हें बड़ा झटका लगा है। स्टार प्लस के नए शो 'फाल्तू' को पहले ही हफ्ते में जबरदस्त व्यूज मिले हैं, जिसे देखकर लग रहा है लोगों को शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है। इसे देखते हुए कहीं न कहीं शुरुआत से ही इस लिस्ट के टॉप पर काबिज 'अनुपमा' के मेकर्स को टक्कर महसूस हुई होगी। ऐसे में चलिए बिना समय गवांते हुए आपको बताते हैं इस हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स के बारे में....