चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पत्नी से चल रहे विवादों के बीच टीवी अभिनेता राजीव सेन ने एक बार फिर चारू के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जो उन्हें फिर से चर्चाओं में ले आया है। दरअसल, एक वीडियो का हवला देते हुए राजीव सेन का कहना है कि चारू असोपा अब भी उनसे प्यार करती हैं और यही मुख्य कारण है कि वह इतनी भावुक हैं। राजीव ने अपने बयान में यह भी कहा कि चारू के परिवार में लौटने के सारे दरवाजे खुले हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने एक लंबा व्लॉग साझा करते हुए और कहा कि हर छोटी बात के लिए मीडिया से बात करना चारू की बचकानी बात थी। इससे केवल उन्हें ही नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि या तो शादी कर लेनी चाहिए या पति या पत्नी को सम्मानपूर्वक एक-दूसरे को तलाक देना चाहिए।
IFFI 2022: यादगार फिल्मों के साथ IFFI में प्रतिष्ठित हस्तियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, देखें लिस्ट