किसी भी सीरियल की टीआरपी यह बताने के लिए काफी होती है कि इस हफ्ते किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, यह बताने के लिए बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते जारी की गई लिस्ट में फिर से रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को जहां पहला स्थान मिला है, वहीं 'इमली' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में टक्कर देखने को मिली। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।