जब से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, तब से उनकी सुरक्षा को लेकर नए नवेले प्रयोग हो रहे हैं। उनके कार्यक्रमों का समय ऐन मौके पर बदल दिया जाता है। बातें, मुलाकातें भी इन दिनों किसी सरप्राइज से कम नहीं हो रही हैं। उनकी फिल्मों की शूटिंग जहां होती है, वह इलाका किसी छावनी में तब्दील हो जाता है। लेकिन, ये पहला मौका रहा जब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर पत्रकारों को कैद कर दिया गया। पत्रकार चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन किसी पर भी उसका असर नहीं हुआ।