फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 29: टीआरपी लिस्ट में अनुपमा का नहीं कोई तोड़, काम आई असित मोदी की चाल, TMKOC को इस पायदान पर मिली जगह

Thu, 27 Jul 2023 03:07 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 29वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इमली ने भी टॉप 5 में फिर से वापसी कर ली है। तो बिना देर किए चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...

विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
रंजन शाही का शो 'अनुपमा' दर्शकों को बीच काफी पॉपुलर हो गया है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी बाकी के टीवी सीरियल यह भारी पड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। शो में दर्शकों को रुपाली गांगुली की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर शो को लेकर काफी बज बना हुआ है, जहां कुछ लोग  'अनुपमा' को काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस हफ्ते शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन

3 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है। मगर शो की स्टोरी लाइन दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। शो की कहानी के साथ ही किरदार भी काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो को 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

4 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नए किरदारों के साथ शो की कहानी काफी दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। अपने मजेदार प्लॉट के साथ फैंस के बीच हाजिर है। शो के नए स्टार कास्ट के रुप में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे हैं। अपने दिलचस्प स्टोरी लाइन से यह शो फैंस के बीच काफी पॉपुरल हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

Gadar 2: 'राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती हैं', ट्रेलर लॉन्च में IND-PAK के रिश्तों पर बोले सनी देओल
विज्ञापन

5 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
असित मोदी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में फैंस जेटालाल यानी दिलीप जोशी की एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं, जहां बीते हफ्तों से विवादों की वजह से यह शो टॉप 5 की लिस्ट से बाहर चल रहा था। वहीं, इस सप्ताह इस शो ने जबर्दस्त वापसी की है। जी हां, स्टार प्लस के शो फाल्तू को मात देते हुए असित मोदी के इस शो ने चौथे नंबर पर कब्जा कर लिया है। इस हफ्ते शो को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

6 of 7
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
पिछले हफ्ते की तरह ही स्टार प्लस का जाना-माना शो 'ये हैं चाहतें' इस सप्ताह भी टीआरपी लिस्ट में पाचंवे स्थान पर बना हुआ है। इस बार की रैंकिंग में यह शो अपनी जगह बरकरार रखे हुए है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस हफ्ते शो को 1.8 इम्प्रेशंस मिले हैं। 

यह भी पढ़ें- Manit Joura: 'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा ने ग्रीक गर्लफ्रेंड से की शादी, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
   सीरियल का नाम           व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6 फाल्तू      1.8
7 खतरों के खिलाडी  1.8
8 पड्या स्टोर  1.7
9 इमली  1.7
10 कुंडली भाग्य  1.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें