फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 16: 'अनुपमा' को एक बार फिर लगा झटका, 'गुम हैं किसी के प्यार में' को बढ़त; यहां देखें टॉप शोज की लिस्ट

Thu, 28 Apr 2022 04:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
trp list - फोटो : ये रिश्ता क्या कहलाता है
बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल के मेकर्स के साथ-साथ ही इनके फैंस को भी इस लिस्ट बेसब्री का इंतजार रहता है। टॉप 5 में जगह बनाने के लिए मेकर्स लगातार शोज में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्नस लाते रहते हैं। इन ट्विस्ट एंड टर्नस से ही इनकी व्यूअरशिप पर असर पड़ता है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट की बात करें तो स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक अनुपमा एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। इसके अलावा भी कई शोज ने इस हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखी है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने टॉप 5 में जगह बनाई और कौन इस लिस्ट में जगह पाने में नाकाम रहा....
विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
रूपाली गांगुली-स्टारर 'अनुपमा' शुरुआत से हावी रहा है, लेकिन इसकी व्यूअरशिप में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट देखी गई है। लेकिन यह 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ पहले पायदान पर काबिज है। इस समय सीरियल में अनुज और अनुपमा की शादी का सीक्वेंस चल रहा है, फिर भी इसकी व्यूअरशिप में कमी देखी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर इस सीरियल की व्यूअरशिप में पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते बढ़ोतरी देखी गई है। 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस हफ्ते 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस समय शो में सई और विराट की दोबारा शादी का ट्रैक चल रहा है।

4 of 7
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
'ये है मोहब्बतें' का स्पिन-ऑफ शो 'ये है चाहतें' की व्यूअरशिप में पिछले हफ्ते के मुकाबले काफी बढ़ोतरी देखी गई है। शो ने इस हफ्ते लिस्ट में बड़ी उछाल मारी है। इस रोमांटिक ड्रामा ने 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

5 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
अक्षरा और अभिमन्यु के शादी के ट्रैक के बावजूद इस शो की व्यूअरशिप में बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

6 of 7
इमली - फोटो : Instagram
इमली
इमली और आर्यन सिंह राठौर की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इन दोनों के बीच होते इस ड्रामे के चलते शो ने 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ इस लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Instagram
यहां देखें पूरी लिस्ट: 
सीरियल का नाम व्यूअरशिप इंप्रेशन (मिलियन)
अनुपमा 2.9
गुम है किसी के प्यार में 2.3
ये है चाहतें 2.1
ये रिश्ता क्या कहलाता है 2.1
इमली 2.1
नागिन 6 1.7
कुमकुम भाग्य 1.7
साथ निभाना साथिया 1.6
उडारियां 1.5
परिणिती 1.5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें