फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 'कॉफी विद करण' से पहले शुरू हुआ बायकॉट करण जौहर का ट्रेंड? जानिए क्या है इस खबर की सच्चाई

Wed, 27 Apr 2022 12:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन सात लेकर आ रहे हैं। ये चैट शो दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस शो में बॉलीवुड जगत के सितारे नजर आते हैं, जिनसे करण जौहर ऐसे-ऐसे सवाल करते हैं, जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। लेकिन ये भी सच है कि समय-समय पर करण जौहर का यह चैट शो लोगों के निशाने पर आया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि 'कॉफी विद करण सीजन 7' का भी बायकॉट किया जा रहा है। दावा है कि शो का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं सच। 
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों ने किया बायकॉट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर के चैट शो की शूटिंग जून के महीने में शुरू होगी और इसमें बॉलीवुड के नए कपल्स को बुलाया जाएगा। इस खबर के आने के बाद ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस शो का बायकॉट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने ट्विटर पर ये जरूर लिखा है कि वह इस शो का बायकॉट करेंगे। वहीं, इस चैट शो से जुड़ी रिपोर्ट सामने आने के बाद लोगों का यह भी कहना है कि करण जौहर एक बार फिर ए लिस्टेड कलाकारों को आगे ला रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर - फोटो : social media
ट्विटर पर ट्रेंड की ये है सच्चाई
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के खिलाफ बातें जरूर कीं। लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल जैसी स्थिति नहीं बनी और ना ही ट्विटर पर 'कॉफी विद करण बायकॉट' जैसा कुछ ट्रेंड हुआ। बल्कि ज्यादातर फैंस इस शो में आने वाले कलाकारों के नाम जानना चाहते हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर- आलिया - फोटो : social media
ये सेलेब्स आ सकते हैं शो में नजर
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के चल रहे शेड्यूल को खत्म करने के बाद, करण अपने चैट शो पर काम शुरू करेंगे। शो के इस सीजन में अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और कई अन्य सेलेब्स दिखाई दे सकते हैं। 'मिशन मजनू' के साथ रश्मिका मंदाना भी हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ऐसे मे अभिनेत्री भी 'कॉफी विद करण' में आ सकती हैं। इसके अलावा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी 'कॉफी विद करण सीजन 7' में अपनी पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें