फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 10: 'अनुपमा' की पकड़ हुई मजबूत, इस पायदान पर पहुंचा 'गुम है किसी के प्यार में' शो

Fri, 17 Mar 2023 02:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 के दसवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग बताने वाली बार्क की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस बार की टीआरपी लिस्ट को देखकर लग रहा है कि स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' का जलवा कायम है। इसी तरह 'गुम है किसी के प्यार में' की गाड़ी भी पहले की तरह पटरी पर ही है, लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी रेटिंग लिस्ट में झटका लगा है। वहीं, टॉप फाइव की लिस्ट से 'पंड्या स्टोर' का पत्ता कट चुका है। चलिए देखते हैं 10वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट और जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने मारी बाजी और किसको लगा झटका...
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमा - फोटो : insta
अनुपमा
टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' ने एक बार फिर बाजी मारी है। नौवें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई थी, जो इस हफ्ते भी कायम है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' को इस हफ्ते 3.1 की रेटिंग मिली है।

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश की करतूतों पर फिल्म की तैयारी, इस फिल्ममेकर ने डाला दिल्ली में डेरा
विज्ञापन

3 of 5
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' शो 'अनुपमा' को पछाड़ने में नाकामयाब रहा, लेकिन इसने अपनी जगह भी नहीं खोई। पिछले हफ्ते की तरह शो ने दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। शो में नए किरदार की एंट्री हुई है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। इस बार 'गुम है किसी के प्यार में' को 2.6 की रेटिंग मिली है।

शादी के 19 साल बाद 'अंगूरी भाभी' ने लिया पति से तलाक

4 of 5
इमली - फोटो : Social Media
इमली
'इमली' की टीआरपी में इस बार भी कोई इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, 'इमली' का ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, बावजूद इसके टीआरपी में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस सप्ताह 'इमली' को 2.3 की रेटिंग मिली है और यह शो चौथे स्थान पर बना हुआ है।

Mrs chaterjee vs Norway Prediction: मां बन रणबीर-श्रद्धा को पछाड़ पाएंगी रानी? पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाल्तू - फोटो : social media
फालतू
'फालतू' की रेटिंग में इस हफ्ते सुधार देखने को मिला है। पिछले हफ्ते यह शो छठे नंबर पर था, जो अब 'पांड्या स्टोर' को पछाड़कर पांचवें स्थान पर आ गया है। इस सप्ताह इसे 2.2 की रेटिंग मिली है। फैंस को शो का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है।

Satish Kaushik: इस दिन होगा सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा का आयोजन, निभाई जाएगी पगड़ी रस्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें