फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP से 'शक्तिमान' को भारी नुकसान, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

Fri, 24 Apr 2020 01:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ramayan, Shaktimaan and Mahabharat - फोटो : file photo
15वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी टीआरपी में दूरदर्शन का बोलबाला है। न केवल पौराणिक शो नंबर एक की पोजीशन पर है बल्कि ये चैनल भी नंबर एक के पायदान पर काबिज है। खास बात है कि इस बार की रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में मुकेश खन्ना को भारी नुकसान हुआ है। आगे की स्लाइ़ड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan - फोटो : Social Media
पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी रामानंद सागर की 'रामायण' पहले नंबर पर बरकरार है। 'रामायण' में रावण का वध हो चुका है और अब 'रामायण' की अगली कड़ी 'उत्तर रामायण' का प्रसारण शुरू हो चुका है। 'उत्तर रामायण' में राम जी का सीता माता को त्यागने से लेकर लव कुश के जन्म की कहानी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे नंबर पर इस बार भी बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' है। ये सीरियल भी लगातार टीआरपी में बना हुआ है। 'महाभारत' का प्रसारण डीडी भारती पर होता है। तीसरे नंबर पर इस बार 'बाबा ऐसा वर ढूंढो' सीरियल ने एंट्री मारी है। पिछले हफ्ते ये सीरियल नंबर पांच पर था लेकिन 'प्यार की लुका छिपी' सीरियल को पीछे छोड़कर नंबर तीन पर पहुंच गया है।



 

4 of 5
Mahima Shani Dev Ki - फोटो : twitter
चौथे नंबर पर 'महिमा शनिदेव की' सीरियल है। ये सीरियल पिछले हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में नंबर चार पर था। हालांकि इसके साथ 'शक्तिमान' सीरियल भी जीईसी अर्बन में नंबर चार पर था लेकिन इस बार केवल 'महिमा शनिदेव की' सीरियल ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bandini - फोटो : file photo
पांचवें नंबर पर दोबारा शुरू हुए 'बंदिनी' सीरियल ने एंट्री मारी है। ये सीरियल पहली बार साल 2009 में आया था और 2011 तक चला। इस सीरियल में मु्ख्य किरदार में रोनित रॉय और आसिया काजी हैं।

टीआरपी: इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स 
1. रामायण
2. महाभारत
3. बाबा ऐसा वर ढूंढो
4. महिमा शनिदेव की
5. बंदिनी 

रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन का बड़ा फैसला, 27 साल बाद अब 'श्रीकृष्णा' की हो रही वापसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें