द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Social Media
अर्चना ने जो वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है, इस वीडियो में कपिल शर्मा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये शो के सेट का बिहाइंड द सीन वीडियो है। जिसमें शो शुरू होने से पहले कपिल शर्मा वहां बैठी ऑडियंस का गाना गाकर मन बहला रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्चना ने लिखा है, 'हमारी शूटिंग की याद आ रही है। #लॉकडाउन2020 से पहले की दुनिया'।