बिग बॉस के दर्शकों को बंदगी कालरा से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वो इस बार आउट हो गईं। खूबसूरत बंदगी ने अपनी अदाओं से दर्शकों के साथ पुनीश शर्मा को अपना दीवाना बना लिया। दोनों की केमेस्ट्री को काफी अटेंशन मिला। कल रात घर से बाहर आने के बाद बंदगी ने शो और कंटेस्टेंट्स के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन
2 of 6
Bandagi Kalra
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बंदगी ने कहा, 'मैं आज आउट हो जाऊंगी ये मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था। मेरे मुकाबले लव त्यागी घर में रहना डिजर्व नहीं करता था।' बता दें कि हिना खान के ग्रुप ने लव को बचाने के लिए उनके खिलाफ चाल चली थी। इस पर बंदगी ने कहा, 'उन लोगों ने लव की मदद की। लेकिन मुझे खुद पर गर्व है कि मैं अपने दम पर इतनी दूर तक शो में रही। मैंने और पुनीश ने अकेले ही शो में सर्वाइव किया और यहां तक पहुंचे। जबकि कुछ सेलेब्रिटीज हमसे भी पहले आउट हो गए।'
पढ़ें- Bigg Boss 11: ये तस्वीरें खोल देंगी पुनीश के प्यार की पोल, बंदगी देख लेंगी तो टूट जाएगा दिल
विज्ञापन
3 of 6
Bandagi Kalra
जब बंदगी से पुनीश और उनके प्यार के बारे में पूछा गया तो वो शर्माने लगीं। दोनों के रोमांस ने दर्शकों को एंटरटेन किया। साथ ही उनके इंटीमेट सीन से लोगों को आपत्ति भी हुई। अपने प्यार के बारे में बंदगी ने कई राज खोले। उन्होंने कहा, 'हमारा प्यार पूरी तरह से सच्चा है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर ये सब मेरे खिलाफ हुआ। मैंने घर में बहुत एंज्वॉय किया। ये मेरे लिए बड़ी बात थी। मैं ये नहीं कहूंगी कि ये सब सही था लेकिन भावनाओं में बहकर ऐसा हो जाता है। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।'
पढ़ें- राखी सावंत का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, इसमें जो कुछ बोल रहीं हैं हीरोइन वो बताने लायक नहीं
4 of 6
Bandgi and Puneesh
बंदगी आगे कहती हैं, 'मैं उसका इंतजार करूंगी। मैं चाहूंगी कि वो ट्रॉफी के साथ बाहर आए।' इसके बाद बंदगी ने घर के सदस्यों में हिना को टारगेट करते हुए कहा, 'सभी बहुत अच्छे हैं। हिना को छोड़कर सभी दोस्त हैं। हिना अपने फैंस को निराश कर रही हैं। वो सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। घर में कॉमनर सेलेब्रिटीज की अपेक्षा ज्यादा सभ्य है।'
विज्ञापन
5 of 6
Bandagi And Puneesh
जब बंदगी से ये पूछा गया कि घर में आपके इंटीमेट सीन को देख आपके पापा हॉस्पिटलाइज हो गए। आपके लैंडलॉर्ड ने आपको घर से निकाल दिया। आपके ब्वॉयफ्रेंड ने आपसे ब्रेकअप कर लिया। इस पर बंदगी ने कहा, 'कोई भी शो मेरे पापा से ज्यादा महत्व नहीं रखता। अगर पापा बीमार थे तो मेकर्स को मुझे बताना चाहिए था। साथ ही मेरे लैंडलॉर्ड ने मुझे घर से नहीं निकाला।'
बंदगी ने कहा, 'पूरी सोसायटी मेरे वेलकम के लिए एक्साइटेड है। बात रही मेरे ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल की तो शो में जाने से पहले ही मैंने उसे छोड़ दिया था। जो वो कह रहा है वो सब सिर्फ अफवाह है।' इसके अलावा बंदगी ने बताया कि अगर पुनीश ट्रॉफी नहीं जीतता तो विकास और शिल्पा में से कोई एक विनर होगा।