पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी की प्रतिभागी रह चुकी उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी स्टार होने के साथ ही उर्फी सोशल मीडिया पर भी एक बड़ा नाम हैं। अपने बेबाक इंदाज के कारण वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रोलर्स का निशाना बन गई हैं। दरअसल, आज गणेश उत्सव के अवसर पर टीवी और फिल्मी दुनिया के कई सितारे बप्पा का घर पर स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री उर्फी जावेद भी गणपति की भक्ति में डूबी नजर आईं।
उर्फी ने घर पर विराजे भगवान गणेश की मूर्ति के साथ पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। गणपति स्थापना की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे घर पर पहले गणपति, गणपति बप्पा मोरया।’ इंटरनेट पर उर्फी की तस्वीर पोस्ट होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।