मुनमुन दत्ता
- फोटो : Insatagram- @mmoonstar
मुनमुन ने कहा कि, 'सीन और अगला ट्रैक प्रोडक्शन तय करता है मैं तय नहीं करती। मैं सिर्फ काम पर जाती हूं, अपना काम करती हूं और वापस आ जाती हूं। जाहिर है अगर सीन में मेरी जरूरत नहीं होगी तो मैं शूटिंग नहीं करूंगी'। इसके साथ ही उन्होंने शो को छोड़ने वाली अफवाह को भी गलत बताया। मुनमुन ने कहा कि, 'अगर मैं शो को अलविदा कहने की योजना बना रही हूं तो इसकी घोषणा मैं खुद करूंगी क्योंकि मेरे किरदार से दर्शक जुड़े हुए हैं। अनुमान लगाने की बजाय उन्हें सच्चाई जानने का हक है'।