शिव्या पठानिया
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
शिव्या पठानिया 'हमसफर' सीरियल कर रही थी, जिसके ऑफ एयर होने के आठ महीने बाद तक उनके पास कोई काम नहीं था। ऐसे में वह काम के लिए इधर-उधर भटक रही थीं। इसी दौरान उन्हें इस ऑडिशन के लिए कॉल आया था। शिव्या पठानिया ने बताया, 'मुझे सैंटाक्रूज ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। जब मैं वहां पहुंची तो देखा कि कमरा काफी छोटा था। जिस व्यक्ति ने मुझे बुलाया था वह खुद को प्रोड्यूसर बता रहा था और उसने मुझसे कहा कि अगर तुम्हें बड़े सेलिब्रिटी के साथ एड करना है, तो मेरे साथ कॉम्प्रोमाइज करना होगा।'