फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Serials Updates: बरखा और राखी दवे की होगी मुलाकात....करण का खुलेगा भेद, पढ़िए आज का डेली अपडेट

Wed, 29 Jun 2022 02:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी सीरियल अपडेट - फोटो : social media
टीवी सीरियल्स में दिखाई गई कहानी को रंगीन और दिलचस्प बनाने के लिए इनके मेकर्स इनमें अक्सर ट्विस्ट लाते रहते हैं। इन ट्विस्ट की वजह से ही यह सीरियल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। बीते काफी समय से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पांच पोजीशन पर काबिज सीरियल्स में भी इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ सबके पसंदीदा शो 'अनुपमा' में किंजल की गोदभराई का  ट्रैक दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु और अक्षरा के बीच दरार पड़ चुकी है। आइए जानते हैं आज आपके पसंदीदा शोज में क्या दिखाया जाने वाला है।   
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा 
अनुपमा और अनुज की शादी होने के बाद जब से शाह हाउस से अनुपमा के नए परिवार की एंट्री हुई है, तब से घर में घमासान मचा हुआ है। जहां एक तरफ अनुपमा दोनों परिवारों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राखी दवे किंजल की गोद भराई में और आग भड़काने की कोशिश कर रही है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला बा कपाड़िया परिवार का शाह हाउस में स्वागत करती है और सभी लोग किंजल की गोद भराई में एंजॉय करते हैं। इसी बीच अनुपमा राखी को बरखा से मिलती है। अब देखना यह होगा कि बरखा और राखी की यह मुलाकात अनुपमा के जीवन में क्या नया तूफान लाती है।  
विज्ञापन

3 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
प्रीशा और रॉकस्टार रुद्राक्ष की प्रेम कहानी दिखाने वाले सीरियल 'ये हैं चाहतें' में आज दिखाया जाएगा कि सारांश और रूही प्रीशा की पार्टी में घुसने का प्लान बनाते हैं। जहां एक तरफ पार्टी में जाने के लिए दोनों बच्चे शारदा से झूठ बोलते हैं, वहीं दूसरी तरफ रुद्राक्ष पार्टी में प्रीशा से सवाल-जवाब करने की प्लानिंग करता है।   

4 of 6
अभिमन्यु और अक्षरा - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महिमा पार्थ से हर्षवर्धन की जगह लेने को कहती है। वह चाहती है कि अब पार्थ हर्ष की जगह बिरला हॉस्पिटल की जिम्मेदारी उठाए। जहां एक तरफ बिरला हॉस्पिटल में यह सब चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु और अक्षरा किसी के यहां से आया इंविटेशन देख कन्फ्यूज हो जाते हैं।    
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' में इस समय सई, विराट और पाखी के बीच असमंजस की स्थिति दिखाई जा रही है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई पाखी के विराट के ऑफिस में देख गुस्सा हो जाती है। इसके बाद भवानी सई को फटकार लगाती हुई दिखाई देती है। वह सई से पाखी को उसके और विराट के बच्चे की सेरोगेट मां न बनने देने के लिए सवाल करती है। वह साफ कर देती है कि सई चाहे कुछ भी कहे पाखी ही उसके बच्चे की सेरोगेट मां बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
कुंडली भाग्य 
'कुंडली भाग्य' में जहां एक तरफ ऋषभ परेशान है कि आखिर वो कौन है जो प्रीता का पीछा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ करण पहली बार अपनी बेटी से मिलता है। पंडित जी की बात सुनकर पूरा लूथरा परिवार खुशी से झूम उठा है। आने वाले एपिसोड में जल्द ही करण का सच सबके सामने आने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें