शिव्या पठानिया
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
शिव्या के मुताबिक, परदे पर दैवीय किरदारों की अपनी भव्यता और आकर्षण होता है। लेकिन, इसके लिये बहुत रिसर्च और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उच्चारण, अभिव्यक्ति और संवादों पर बहुत ध्यान देने के साथ-साथ भारी-भरकम परिधान, मेकअप और आभूषणों को भी संभालना पड़ता है। मैं उन कुछ एक भाग्यशाली अभिनेत्रियों में से एक हूं जिन्हें कई देवियों के किरदार निभाने का मौका मिला है और यह बात मुझे अच्छी लगती है।