फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Praveen Kumar Sobti: आखिरी दिनों में पाई-पाई के मोहताज हुए ये कलाकार, एक समय में हुए थे खूब लोकप्रिय

Tue, 08 Feb 2022 11:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महाभारत के कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत भारतीय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थी। इसके पात्र मानो भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक ने अपार सफलता पाई थी। इसमें काम करने वाले कलाकार रातों-रात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गए लेकिन इस शो की भव्यता ही इनके बाकी करियर के आड़े आ गई। अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर महाभारत में काम करने के बाद किसी और शो का हिस्सा नहीं बन पाए। लोगों के दिनों में इनकी छवि युग पुरुष की रही ऐसे में इन्हें किसी और किरदार में देखने की कल्पना ही कोई नहीं कर पाया और इसका अलर इन कलाकारों के करियर पर पड़ा। शो में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया। प्रवीण (Praveen Age) 76 साल के थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

विज्ञापन

2 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media
लंबी कद-काठी के चलते ही प्रवीण कुमार सोबती को 'महाभारत' में भीम का रोल ऑफर किया गया। उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। प्रवीण कुमार सोबती ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में जाकर इंडिया के लिये पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने दो बार ओलांपिक में देश का प्रतिनिधित्व भी किया लेकिन आखिरी दिनों में उन्हें तंगी जेलनी पड़ी। ऐसे में उन्होंने मदद के लिए सरकार से भी गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सतीश कौल - फोटो : Social media
'महाभारत' में इंद्र देव का किरदार निभाने वाले सतीश कौल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। फिल्म 'कर्मा' से लेकर 'खेल', 'प्यार का मंदिर', 'राम लखन' और 'प्यार तो होना ही था' तक तमाम ऐसी फिल्में दी थी, जिसमें सतीश कौल ने अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता था। लेकिन उनकी जान आर्थिक तंगी ने ले ली। आखिरी दिनों में उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं थे। यह बात फिल्मी सितारों तक पहुंची तो कईयों ने उनकी मदद की लेकिन पिछले साल 10 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

4 of 5
सुनील नागर - फोटो : सोशल मीडिया
श्री कृष्ण सीरियल में भीष्म पितामाह का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील नागर भी आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ने बताया था कि उनकी सारी जमापूंजी खत्म हो चुकी है। परिवारजनों ने भी रिश्ते-नाते तोड़ दिए हैं। पता नहीं इस मुश्किल दौर में मैं किसे दोषी मानूं। जब मैं काम कर रहा था तो मैंने बहुत कमाया। मैंने कई हिट शोज किए और कई फिल्मों में भी काम किया। आज मेरे पास काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी अभिनेता अनुपम श्याम आखिरी दिनों में तंगी से जूझ रहे थे। उनके भाई अनुराग श्याम ने सोशल मीडिया के जरिए अनुपम श्याम के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। इसके बाद बॉलीवुड के कलाकार सहित कई राजनेता उनकी मदद करने के लिए आगे आए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अनुपम श्याम की आर्थिक मदद की थी लेकिन पिथले साल अगस्त में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें