फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने बाद अर्चना पूरन सिंह का बड़ा खुलासा, बताया कैसे कपिल के शो में ली सिद्धू की जगह

Wed, 21 Aug 2019 09:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Archana Puran Singh and Navjot Singh Sidhu - फोटो : instagram
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की जगह अर्चना पूरन सिंह लंबे वक्त से नजर आ रही हैं। शो के दौरान कई बार कपिल मजाक-मजाक में यह कहते हुए नजर आते हैं कि अर्चना को कुर्सी जाने का डर सताता रहता है। कपिल के इस मजाक पर ना केवल अर्चना बल्कि कपिल के अलावा वहां मौजूद सभी दर्शक भी हंसने लगते हैं। इस बीच अर्चना ने लंबे वक्त बाद खुलासा किया कि कैसे उन्हें सिद्धू की जगह इस शो का हिस्सा बनाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने यह खुलासा डीएनए वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। अर्चना ने बताया कि किस तरह से वह 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुईं। अर्चना ने कहा- 'जब कपिल शर्मा शो शुरू हुआ था तो वह 'कॉमेडी सर्कस' शो जज कर रही थीं। इस शो का हिस्सा कपिल रह चुके हैं। जब मैं इस शो को कर रही थी तो कपिल के शो के निर्माता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर आए।' 

यह भी पढ़ें:- कपिल के नाम से अश्लील चुटकुला वायरल, भड़की यूजर से कॉमेडियन बोला- बहन फैक्ट्स चेक कर लेतीं
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : twitter
अर्चना ने आगे कहा- 'जब सिद्धू कपिल के शो से 2 हफ्तों के लिए गए तो कपिल ने मुझे महज दो एपिसोड में आने के लिए फोन किया। जब सिद्धू को चुनाव प्रचार के लिए दोबारा जाना पड़ा तो मुझे और एपिसोड में आने के लिए कहा गया। मैं शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक थी क्योंकि स्टेज के पीछे और स्टेज के आगे पूरी कास्ट ज्यादातर 'कॉमेडी सर्कस' की थी। एक तो दोबारा साथ में काम करने का मौका मिल रहा था तो वहीं कपिल और टीम के साथ काम करने में मुझे काफी आराम था।' 

यह भी पढ़ें:- मां बनने वाली हैं कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी, कनाडा की सड़कों पर घूमते हुए शेयर की तस्वीरें

4 of 5
कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू के दौरान अर्चना से पूछा गया कि कृष्णा अभिषेक और कपिल, सिद्धू की जगह लेने को लेकर कमेंट करते हैं तो आप किस तरह से लेती हैं? अर्चना ने कहा- 'इस तरह के जोक मैं 'कॉमेडी सर्कस' से सुनती आ रही हूं। मैं वहां पर जज थी इसके अलावा सतीश शाह, शेखर सुमन, अरबाज खान, जॉनी लीवर और रोहित शेट्टी भी जज रहे। मुझे छोड़कर बाकी सभी जज बदलते रहे। तब भी वह कहता था कि ये जजों को खा जाती हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह
आपको बता दें, अर्चना इस साल फरवरी से सिद्धू की जगह कपिल के शो में नजर आ रही हैं। कुछ महीने पहले अर्चना ने अपनी फीस को लेकर भी कपिल के शो में दर्द बयां किया था। अर्चना ने कहा था- 'मैं नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहती हूं। मैं वही काम कर रही हूं जो सिद्धू जी करते थे हालांकि मुझे उतनी फीस नहीं मिल रही। सिद्धू बनने पर कम से कम फीस तो ज्यादा मिलेगी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें