फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री की टूटी सगाई और 'KBC 11' का आगाज सहित ये हैं हफ्तेभर की TV की 5 खबरें

Wed, 21 Aug 2019 11:27 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Sharma, Amitabh Bachchan and Salman Khan - फोटो : Amar Ujala
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के नाम से अश्लील चुटकुले पर भड़कीं यूजर
कपिल शर्मा एक बार फिर अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर टीआरपी और दर्शकों का खूब प्यार जीत रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर वो किसी और ही वजह को लेकर सुर्खियों में हैं जिसके चलते उन्हें सफाई तक देनी पड़ गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के नाम से एक मैसेज चल रहा है। इस फूहड़ जोक को 'कपिल शर्मा कहिन' के नाम से एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है, जिस पर आपत्ति जताई जा रही है। 'आवारा लड़का राज' नाम के ट्विटर हैंडल से एक चुटकुला ट्विटर पर शेयर किया गया था। सबसे नीचे संदर्भ के तौर पर कपिल शर्मा कहिन लिखा गया है। इस जोक को पढ़ने के बाद वेणी माधव नाम की एक महिला यूजर ने गुस्से में लिखा- "आवारागर्दी के लिए ये ट्विटर ही मिला है? ये ट्विटर सोशल मीडिया है। इसका परिणाम हवालात होता है।'

यह भी पढ़ें:- कपिल के नाम से अश्लील चुटकुला वायरल, भड़की यूजर से कॉमेडियन बोला- बहन फैक्ट्स चेक कर लेतीं
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
'बिग बॉस 13' के प्रोमो की पहली तस्वीर LEAK
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस' का प्रोमो शूट कर रहे हैं। इस बीच प्रोमो की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में सलमान खान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान खान के स्टेशन मास्टर वाले लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट 'बीइंग सलमान खान टीम' ने साझा किया है। तस्वीर में दबंग खान काले कोट के साथ काली टोपी और सफेद शर्ट पहने हुए हैं। तस्वीर में सलमान माइक के सामने कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- 'बिग बॉस 13' के प्रोमो की पहली तस्वीर LEAK, इस बार स्टेशन मास्टर बनकर आएंगे सलमान

4 of 6
Kaun Banega Crorepati - फोटो : twitter
शुरू हुआ अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' 
टीवी के मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। एक बार फिर इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति से पिछले 19 सालों से जुड़े हैं और 10वीं बार वो केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत अमिताभ ने एक खूबसूरत कविता के साथ की और इसके बाद शो के 10 कंटेस्टेंट का परिचय करवाया। जिसमें अनिल रमेशभाई जीवनाणी ने शो के पहले कंटेस्टेंट बनकर हॉट सीट पर बैठे। इसके बाद चित्ररेखा राठौड़ हॉट सीट पर बैठीं।
विज्ञापन

5 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान ने विदेश में फहराया तिरंगा 
टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हिना खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट किए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों मेें हिना खान विदेशी धरती पर तिरंगा फहराती नजर आ रही हैं।  दरअसल, हिना खान ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया। हिना ने सोशल मीडिया तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में हिना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही साथ विदेश में रह रहे भारतीय भी पूरे जोश में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Garima Jain and Raahul Sarraf - फोटो : instagram
गरिमा जैन की टूटी सगाई
टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर है। सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) से मशहूर हुईं अभिनेत्री गरिमा जैन (Garima Jain) की सगाई टूट गई है। गरिमा जैन की 2 महीने पहले ही सगाई हुई थी। गरिमा ने सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी, वहीं अब उनकी सगाई टूटने की खबर आ रही है। बॉम्बे टाइम्स से सगाई टूटने पर बात करते हुए गरिमा जैन ने कहा- 'मुझे लगता है कि हमने जल्दी रिश्ता जोड़ लिया। हम मुश्किल से एक दूसरे को जानते हैं। रोका के बाद हम दोनों में मतभेद हो रहे थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें