'बिग बॉस 16' की धाकड़ प्रतियोगी रहीं अर्चना गौतम बीते कुछ दिनों से अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर से अर्चना और उनके पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसमें उनके पिता संग बदसलूकी का मंजर देखने को मिला। साथ ही अर्चना गौतम के साथ भी दुर्व्यवहार की झलक देखने को मिली। इसके बाद अर्चना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर खुलकर बात की। वहीं, बीते दिनों कांग्रेस पार्टी से अर्चना गौतम के निष्कासन का पत्र इंटरनेट जगत में वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग चौंक उठे। हालांकि, अब पुष्टि हो गई है कि यह निष्कासन पत्र सही है। कांग्रेस ने अर्चना को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।