फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita-Vicky Holi Party: विक्की-अंकिता की होली पार्टी में लगा सितारों के मेला, इन मशहूर हस्तियों ने की शिरकत

Mon, 25 Mar 2024 07:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
रंगों का त्योहार होली में देश भर के लोग अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन का जोर शोर से जश्न मना रहे हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे के सितारों ने इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास  के साथ मनाया। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने पति से साथ होली पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टीवी के कई मशहूर हस्तियां नजर आईं। ग्रैंड सेलिब्रेशन में मनीषा रानी, शिव ठाकरे और एकता कपूर समेत कई सेलेब्स ने पहुंचकर पार्टी में चार चांद लगाए।
Javed-Shabana Holi Party: जावेद-शबाना के घर पर होली की धूम, पार्टी में पहुंचकर इन सितारों ने जमाया रंग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विक्की-अंकिता होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 की विजेता मनीषा रानी अंकिता-विक्की की होली पार्टी में शामिल हुईं। होली थीम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ड्रेस पहनी थी। सफेद रंग की ड्रेस में वे बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्हें साथी सेलेब्स करणवीर बोहरा, अंकिता लोखंडे समेत पार्टी मेंं पहुंचे कई लोगों के साथ रंगों और पानी से होली खेलते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता-विक्की होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चेतना पांडे और निशांक हाल ही में टेम्पटेशन आइलैंड की वजह से चर्चा में आए थे। होली की पार्टी में भी यह कपल साथ में नजर आया। दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही थी। सिंपल आउटफिट में दोनों काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहे थे।

4 of 5
अंकिता-विक्की होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
उनके अलावा पार्टी में गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना भट्टाचार्य के साथ पहुंचे। दोनों सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। वहीं, एकता कपूर, राहुल वैद्य, दिशा परमार,  सिंगर अंकित तिवारी और निया शर्मा भी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अंकिता और विक्की बिग बॉस में नजर आए थे। दोनों के खेल  को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अंकिता इस शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। हालांकि, वे इस शो को नहीं जीत सकी थीं।
Allu Arjun: परिवार के साथ दुबई रवाना हुए अल्लू अर्जुन, मैडम तुसाद में अपने मोम के पुतले का करेंगे अनावरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें