फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा: बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे? अभिनेत्री ने अटकलों पर लगाया विराम

Mon, 28 Jun 2021 09:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी दस्तक दे दी है। अंकिता आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते तो कभी कोई थ्रोबैक वीडियो साझा करते हुए अंकिता सुर्खियां बटोर लेती हैं। अंकिता की निजी जिंदगी की खबरें तो सामने आती ही रहती हैं लेकिन इन दिनों वो अपने वर्कफ्रंट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अंकिता को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस को लेकर अंकिता नो तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस टीवी का मशहूर रियलिटी शो है। इसके अब तक 14 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और 15वें सीजन के आने की बात भी सामने आ चुकी है। शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस 14 के फिनाले के दिन कहा था कि आने वाले सीजन में कॉमनर्स और सेलिब्रिटी दोनों होंगे। वही ऐसी खबरें सामने आने लगी कि नए सीजन में अंकिता लोंखडे भी नजर आने वाली हैं। अब अंकिता ने बताया है कि वो बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अफवाहों पर विराम लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे ने लिखा, 'ऐसा सुनने में आया है कि कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें चल रहीं हैं कि मैं इस साल बिग बॉस में शामिल होने जा रही हूं। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ सूचित करना चाहती हूं कि मैं बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनने वाली हूं। मेरे बिग बॉस में हिस्सा लेने की खबर पूरी तरह से निराधार है। लोगों ने मुझे ऐसी किसी चीज के लिए अपनी नफरत भेजने की जल्दी की है जिसका मैं हिस्सा तक नहीं हूं'।



विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें आ रहीं थीं जिसमें दावा किया जा रहा था कि आने वाले सीजन में रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे एक साथ नजर आने वाली हैं। इसके बाद से ही अंकिता लोखंडे को यूजर्स ट्रोल करने लगे और उन्हें गलत बताने लगे। दरअसल अंकिता और रिया के तार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े हैं। सुशांत के निधन के बाद से दोनों को एक दूसरे के खिलाफ बोलते भी सुना गया।

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि बिग बॉस के मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए रिया और अंकिता तक पहुंचे हैं। इसे लेकर फैंस कहने लगे कि अंकिता सुशांत की मौत का फायदा अपने फेम के लिए उठा रहीं हैं। वहीं अब इस बात को लेकर अंकिता लोखंडे ने साफ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती की तरफ से इस खबर को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी मनाई गई थी। वहीं सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने भी सुशांत को याद किया था। रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे दोनों ने ही सुशांत को लेकर काफी भावुक पोस्ट साझा किए थे जिन पर फैंस ने प्रतिक्रिया दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें