फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी के पल: कोरोना को मात देकर 55 दिन बाद घर लौटे अनिरुद्ध दवे, बोले- जिंदगी आ रहा हूं मैं

Fri, 25 Jun 2021 06:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिरुद्ध दवे - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई और इससे मनोरंजन जगत के लोग भी काफी प्रभावित हुए हैं। जहां बहुत से लोगों ने इस बीमारी से जान गवां दी तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस जंग में जीत हासिल की है। हाल ही में टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे को भी इस बीमारी से छुटकारा मिल गया है और वो बेहद खुश हैं। 55 दिन से अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे अनिरुद्ध को अब डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। बता दें कि अनिरुद्ध दवे को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। दरअसल 23 अप्रैल को वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उस वक्त वो भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे।

कोरोना को मात देकर लौटे अनिरुद्ध दवे

कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अनिरुद्ध दवे का ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम हो गया था और लंग्स में इंफेक्शन भी 85 प्रतिशत तक फैल गया था जिससे उनके जीवन को खतरा हो गया था। वहीं अब इस पहाड़ जैसे समय को काटने के बाद से उन्हें घर जाने की अनुमति डॉक्टरों से मिल गई। इसके बाद अनिरुद्ध काफी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल स्टाफ के साथ अनिरुद्ध दवे - फोटो : सोशल मीडिया
अनिरुद्ध दवे ने अपने ट्विटर हैंडल से उस अस्पताल के स्टाफ के साथ तस्वीर साझा की जहां पिछले 55 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ये बहुत ही भावुक कर देने वाला पल है। मैं 55 दिनों बाद चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहा हूं। बहुत प्यार मिल रहा है सबका शुक्रिया। ऑक्सीजन नहीं खुद की सांस ले रहा हूं। जिंदगी आ रहा हूं मैं'।



विज्ञापन

3 of 5
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram
बता दें कि कुछ दिन पहले ही अनिरुद्ध दवे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर सभी डॉक्टरों को धन्यवाद किया था जो उनका इलाज कर रहे थे। उन्होंने लिखा था, 'धन्यवाद डॉक्टर्स'। हम कलाकार सिर्फ किरदार निभाते हैं, असली हीरो तो आप हैं। आइए उन्हें धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मेरे जैसे हजारों को नया जीवन दिया। मैं जल्द ही डिस्चार्ज होने वाला हूं। 42 दिन हो गए हैं। जल्दी आऊंगा दोस्तों....बहुत बहुत प्यार'।

4 of 5
अनिरुद्ध दवे और शुभि आहूजा - फोटो : Instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबरें आने लगी थी कि अनिरुद्ध दवे ठीक हो गए हैं और घर लौटने वाले हैं। इस पर उनकी पत्नी शुभि आहूजा ने बताया था कि ये खबर गलत है। उनकी पत्नी शुभि ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए बताया था कि, 'अनिरुद्ध के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं इसलिए इस पर सफाई देना मेरी जिम्मेदारी है।अनिरुद्ध का अभी कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। मैं मीडिया से अनुरोध करती कि वह गलत सूचना देने से परहेज करे। मैं सभी से अनिरुद्ध के जल्द ठीक होने की कामना करने की गुजारिश करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिरुद्ध दवे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध दवे ने 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की', 'यारों का टशन', 'रुक जाना नहीं' और 'पटियाला बेब्स' जैसे सीरियलों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।वहीं फैंस उनके क्यूट लुक्स के भी दीवाने हैं। अब उम्मीद है कि घर लौटने के बाद जल्द ही अनिरुद्ध शो की शूटिंग पूरी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें