सोनी सब पर प्रसारित होने वाला फैमिली एंटरटेनर शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। जब से इस शो की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शो के सेट पर सुसाइड किया है, तभी से हर रोज इससे जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। जहां पहले ही साफ हो गया था कि तुनिशा केस में नामजद आरोपी शीजान खान का पत्ता अब शो से कट चुका है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा था कि शीजान की जगह जल्द ही 'अली बाबा' के रूप में किसी दूसरे सितारे की एंट्री होने वाली है। शो के फैंस के लिए एक खुशखबरी है ये खबरें सच में तब्दील हो गई हैं। दरअसल, मेकर्स को शीजान खान का रिप्लेसमेंट मिल गया है और उनकी तलाश खत्म अभिषेक निगम के रूप में खत्म हो चुकी है।