फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा के नए कनेक्शन से परेशान हुईं नेहा भसीन, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 24 Aug 2021 08:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
Bigg Boss OTT: बिग बॉस के फैंस शो का नए तरह से अनुभव ले रहे है। बिग बॉस ओटीटी के नाम से शुरू हुआ शो अब 24*7 दर्शकों का ऑनलाइन मनोरंजन कर रहा है। इस शो को मशहूर डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के घर में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिलता है। बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है जहां घर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में घर में एक नई जोड़ी बन गई है।  ये नई जोड़ी है पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की। बता दें कि अक्षरा शो में मजबूत कंटेस्टेंट बन कर उभर रही हैं।  हाल ही में उनकी और जीशान खान की जबरदस्त लड़ाई हुई।  वहीं, अब अक्षरा ने मिलिंद गाबा को अपना नया पार्टनर बनाया है।  इसपर नेहा भसीन जेलसी दिखाई दिखाई है।  दरअसल, मेकर्स ने एक शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Social media
 इसमें देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह कह रही हैं कि 'मैं ये हार्ट अपने दोस्त को दूंगी और मैं उसे अकेला नही छोड़ सकती।  अब मैं उसके साथ रहूंगी।  मैं फाईटर हूं।  मैं गाबा से अब वो करवा के दिखाऊंगी जो उसने अभी तक नहीं किया। '
 
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram
वहीं, अक्षरा से नेहा कहती हैं, 'मुझे लगता है आपको दिक्कत है। जब आपको प्रॉबलम हुई तो मैं अपके कनेक्शन के साथ दूरी बनाकर रही। ' इसपर नेहा कहती हैं कि 'मुझे ऐसा नहीं लगता और मुझे आपसे बात नहीं करना है।'  वीडियो में इस मुददे पर दोनों के बीच तनातनी देखी जा रही है।  

4 of 5
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram
क्या था बिग बॉस का नया टास्क
बिग बॉस के घर में जब भी कोई नया टास्क खेला जाता है तो उसका घर वालों के रिश्तों पर सीधा असर पड़ता है। इस हफ्ते भी घर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां बिग बॉस ने ‘गेम ऑफ हार्ट्स’ का नया टास्क घरवालों को दिया। इस टास्क को घर की महिला प्रतियोगियो को करना था। उन्हें वो दिल शेप में बना कार्ट बोर्ड शीट उस एक लड़के को देना था जिसके साथ वो उस घर में अपना नया कनेक्शन बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही घरवालों के पास ये भी विकल्प था कि अगर वो अपने पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं तो वो रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram
प्रतीक ने अक्षरा को एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा दिया। नेहा भसीन ने टास्क के दौरान प्रतीक से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। प्रतीक ने बिना समय गवाएं नेहा भसीन द्वारा दिए गए दिल को स्वीकार करते हुए उनके साथ घर में नया कनेक्शन बना लिया। जिसके बाद अक्षरा सिंह ने भी मिलिंद गाबा से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। हालांकि मिलिंद गाबा के प्रशंसक जहां इस टास्क से काफी खुश थे तो वही प्रतीक सहजपाल ने प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अक्षरा को कनेक्शन के रूप में धोखा देने के लिए बहुत खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें