बात उस वक्त की है जब गार्डन एरिया में आकाश और पुनीश बैठे बात कर रहे थे। पोल्ट्री टास्क के बाद घर में सभी अपने-अपने साथियों के साथ बिजी थे। लेकिन इस बीच आकाश ने पुनीश को ऐसी बात बोली कि वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए...
विज्ञापन
2 of 5
luv tyagi, akash dadlani
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आकाश ने किसको बताया घर का नया कपल। आज-कल प्रियांक और विकास की घर में खूब पट रही हैं। बता दें कि प्रियांक और विकास पहले से ही पक्के दोस्त हैं। लेकिन आकाश ने दोनों के साथ-साथ देख कपल का नाम दे दिया है। साथ ही ये भी कहा कि रातभर घरवालों को बाहर करने के प्लान बनाते रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Vikas and Priyank
इतना ही नहीं आकाश ने घर में पुनीश और खुद को छोड़कर सबको लड़की करार दिया। आकाश बोले कि घर में आठ कंटेस्टेंट बचे हैं जिनमें छह लड़की और दो लड़के हैं। बता दें कि घर में सिर्फ तीन लड़कियां ही बची हैं जिनमें शिल्पा, हिना और अर्शी खान शामिल हैं।
4 of 5
akash
आकाश यहीं नहीं रुके वे पुनीश से लगातार विकास और प्रियांक के बारे में अनाप-शनाप बाते करते रहे। बता दें कि आकाश को पूरे हफ्ते खराब व्यवहार और टास्क में कमजोर परफोर्मेंस देने के चलते कालकोठरी की सजा सुनाई गई है। आकाश के साथ-साथ विकास और अर्शी को भी जेल जाना पड़ा।
घर में पोल्ट्री टास्क के बाद कैप्ट्नसी के लिए चार दावेदारों को भी चुना गया जिसमें प्रियांक, लव, हिना और शिल्पा शिंदे का नाम शामिल है। बता दें कि इन चारों में से किसी को घर के कैप्टन के लिए चुना जाएगा जो अगले नॉमीनेशन तक सेफ रहेगा।