अपने बोल्ड अंदाज और फोटोशूट से हमेशा चर्चा में रहने वाली करिश्मा शर्मा को फिल्म और सीरियल निर्देशक एकता कपूर के एक और सीरियल में देखने का मौका मिलेगा। फिलहाल करिश्मा एकता की वेब हॉरर फिल्म रागनी एमएमएस-2 में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 4
रागिनी एमएमएस-2 वेब फिल्म भी एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ALTBalaji के तहत बनाई गई है। इस फिल्म में करिश्मा का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। बताया जा रहा है कि करिश्मा की शानदार एक्टिंग और बोल्डनेस को देखते हुए एकता कपूर ने अपनी अगली वेब सीरिज 'इशा' के लिए करिश्मा को साइन किया है। 'इशा' में भी करिश्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
वहीं करिश्मा से जब उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रागिनी एमएमएस-2 के बाद वो 'इशा' में नजर आने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया। इशा की कहानी तीन बहनों की जिंदगी के इर्द-गिर्द होगी।
हाल ही में करिश्मा ने न्यूड फोटोशूट करवाया है। इसमें उन्होंने अपना शरीर ढकने के लिए सिर्फ एक मखमल का कंबल ओढ़ रखा है। उन्होंने टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में रैना सिंह के रोल में नजर आ चुकी हैं। यह एक नेगेटिव रोल था। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ और फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ में भी काम किया है।