फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से नवजोत सिंह सिद्धू ने छोड़ा था कपिल शर्मा शो, उर्वशी रौतेला से जुड़ा है कनेक्शन

Sun, 17 Nov 2019 03:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की जगह 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में अर्चना पूरन सिंह बीते दस महीनों से नजर आ रही हैं। हालांकि शो के दौरान कपिल कई बार अर्चना की सिद्धू को लेकर खिंचाई करते रहते हैं। इस बीच कपिल ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू के शो छोड़ने को लेकर बड़ी बात कह दी। कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा 'पागलपंती' फिल्म के सितारों के सामने किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Pagalpanti film star cast - फोटो : sony liv video
कपिल शर्मा के शो में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और उर्वशी रौतेला आए थे। कपिल ने शो के दौरान खूब मस्ती की। शो के दौरान कपिल अनिल कपूर से कहते हैं- 'उर्वशी के आते ही आप और अच्छे से शो कर रहे हैं।' जवाब में कपिल कहते हैं - 'उर्वशी के आने के बाद तो आपकी आंखें पूरी खुल गईं।' इसके बाद कपिल अर्चना पूरन सिंह से कहते हैं कि 'आपको निकलना हो तो निकल जाओ।' 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma - फोटो : sony liv video
इसके बाद कपिल कहते हैं- 'आपने आते ही सबकी तपस्या भंग कर दी। आप जब पिछली बार आई थीं तो सिद्धू जी आपके पीछे-पीछे गए थे और अभी तक आए नहीं। कपिल की यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।' दरअसल, पुलवामा आंतकी हमले पर सिद्धू ने विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद से सिद्धू के शो छोड़ने की बात कही जा रही थी। इसके बाद सिद्धू ने शो छोड़ दिया। हालांकि उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि सिद्धू ने आम चुनाव के प्रचार के लिए शो से किनारा किया है। वापस शो में आएंगे। 

4 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
इससे पहले भी कपिल ने सिद्धू को लेकर बड़ा बयान दिया था। स्टाइलिश अवॉर्ड में कपिल शर्मा पहुंचे थे। अवॉर्ड शो के दौरान कपिल से सिद्धू की वापसी को लेकर पूछा गया था। कपिल ने कहा था- 'सिद्धू आने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव तक तो उनके शो में वापसी होने की कोई जानकारी नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : instagram
खास बात है कि अर्चना पूरन सिंह ने अपनी फीस को लेकर भी दुख जाहिर कर चुकी हैं। अर्चना ने कपिल के शो में कहा था- 'मैं नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहती हूं। मैं वही काम कर रही हूं जो सिद्धू जी करते थे हालांकि मुझे उतनी फीस नहीं मिल रही। सिद्धू बनने पर कम से कम फीस तो ज्यादा मिलेगी।' 

यह भी पढ़ें- BB13: प्यार में सब कुछ भुला चुकीं देवोलीना, घरवालों के सामने सिद्धार्थ शुक्ला की गोद में बैठीं और...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें