फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी आर चोपड़ा के कृष्ण को रामानंद सागर के इन कृष्णा से मिली थी टक्कर, ये हैं टीवी के टॉप 10 कन्हैया

Mon, 20 Apr 2020 06:53 AM IST
Mishra Mishra रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Shri Krishna - फोटो : Social Media
महाभारत में कन्हैया ने अपनी लीलाएं दिखानी शुरू कर दी हैं। शिशुपाल की मां से किए वायदे के मुताबिक उसके सौ अपराध पूरे होने पर ही कृष्ण ने सुदर्शन चक्र का आह्वान किया। लेकिन, इस रोल के लिए अभिनेता नीतीश भारद्वाज की दिलचस्पी ही नहीं थी। वह तो महाभारत में कुछ और ही बनना चाहते थे। लेकिन, विधि का विधान रहा कि विदुर और नकुल के रोल का ऑफर ठुकराने के बाद उन्हें युगदृष्टा श्रीकृष्ण का रोल मिला। छोटे परदे पर कृष्ण की छवि नीतीश भारद्वाज के हाव भाव में घुल मिल चुकी है। लेकिन, दर्शकों के मनोरंजन के लिए कृष्ण बनने वाला वह अर्जुन के अकेले सारथी नहीं हैं। चलिए आज हम आपकी भेट कराते हैं छोटे परदे के 10 मनमोहनों से। किस्सा अभी से शुरू करते हैं और फिर सबसे पीछे तक ले जाते हैं। मतलब कि आपको धारावाहिकों में कृष्ण की क्रोनोलॉजी भी समझाते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : Social Media
कलाकार : सुमेध मुद्गलकर
धारावाहिक : राधाकृष्ण (2018)

स्टार नेटवर्क पर दो साल से प्रसारित हो रहे इस धारावाहिक की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है। इस शो में सुमेध मुद्गलकर भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना की वजह से फिलहाल रिपीट टेलीकास्ट हो रहे इस शो को भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को केंद्र में रखकर बनाया गया है। कमाल की बात तो यह है कि इस शो के शुरू होने के पांच साल पहले बनी महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन इस शो में कथा वाचक की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
राहुल शर्मा - फोटो : Social Media
कलाकार : राहुल शर्मा / कुलदीप सिंह
धारावाहिक : विघ्नहर्ता गणेश (2017)

 वर्ष 2017 से अभी तक चले आ रहे इस शो में भगवान कृष्ण के किरदार में राहुल शर्मा और कुलदीप सिंह नजर आए। इस शो को भगवान श्री गणेश की लीलाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया। राहुल शर्मा को टीवी के धारावाहिक 'एक घर बनाऊंगा' और 'एक रिश्ता ऐसा भी' जैसे शो में बेहतरीन किरदार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही कुलदीप ने खुद की पहचान एक गजल संगीतकार के रूप में बनाई है।

4 of 11
गगन मलिक - फोटो : Social Media
कलाकार : गगन मलिक
धारावाहिक : संकट मोचन महाबली हनुमान (2015)

 इस शो को भगवान हनुमान के नजरिए से बनाया गया था। इस शो में भगवान श्री राम, विष्णु और कृष्ण का किरदार करने वाले अभिनेता गगन मलिक ने अपने जीवन का सबसे अच्छा अभिनय इसी शो में किया है। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के कारण यह शो दो साल से ज्यादा समय तक टीवी पर चला।
विज्ञापन

5 of 11
सौरभ पांडे - फोटो : Social Media
कलाकार : सौरभ पांडे
धारावाहिक : सूर्यपुत्र कर्ण (2015)

ज्यादातर पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिकों का निर्माण करने वाले सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने  इस शो की रचना की। इस शो को कुंती के पहले पुत्र कर्ण को केंद्र में रखकर बनाया गया था। यहां भगवान श्री कृष्ण के रूप में सौरभ पांडे नजर आए। हालांकि उनकी कहानी को इस शो में प्रमुखता से नहीं परोसा गया।
विज्ञापन

6 of 11
सौरभ राज जैन - फोटो : Social Media
कलाकार : सौरभ राज जैन
धारावाहिक : महाभारत (2013)

 इस शो में श्री कृष्ण और भगवान विष्णु के किरदार में सौरभ राज जैन नजर आए। इस शो में वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया गया था। इसलिए इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कृष्ण के रूप में सौरभ को भी इस शो से बहुत अच्छी पहचान मिली। मोती सागर के शो 'जय श्री कृष्णा' में भी सौरभ ने भगवान विष्णु की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

7 of 11
विशाल करवाल - फोटो : Social Media
कलाकार : विशाल करवाल
धारावाहिक : द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण (2011), परमावतार श्री कृष्ण (2017)

धारावाहिक परमावतार श्री कृष्ण में कृष्ण के किरदार में विशाल करवाल नजर आए। इसके बाद इस किरदार को हिमांशु ए मल्होत्रा और सुदीप साहिर ने भी निभाया। इसके अलावा  धारावाहिक 'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण' में भी श्री कृष्ण का किरदार विशाल ने ही अदा किया है। यह शो एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुआ था। बाद में यह चैनल ही बंद हो गया।

8 of 11
मेघन जाधव - फोटो : Social Media
कलाकार : मेघन जाधव
धारावाहिक : जय श्री कृष्ण (2008)

रामानंद सागर के वर्ष 1993 के सुपरहिट धारावाहिक 'श्री कृष्णा' का रीमेक उनके बेटे मोती सागर ने बनाया। सागर आर्ट्स के बैनर तले बने इस शो में श्री कृष्ण के किरदार में कई कलाकार नजर आए। बचपन के कृष्ण का किरदार धृति भाटिया और पिंकी राजपूत जैसे बाल कलाकारों ने निभाया है, जबकि वयस्क कृष्ण के किरदार में मेघन जाधव नजर आए।

9 of 11
मृणाल जैन - फोटो : Social Media
कलाकार : मृणाल जैन
धारावाहिक : कहानी हमारे महाभारत की (2008)

टीवी के बड़े-बड़े धारावाहिकों का निर्माण करने वाली कंपनी बालाजी टेलिफिल्म्स ने भी एक महाभारत की रचना की है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के निर्माण में बना यह शो गिरी हुई टीआरपी और नकारात्मक रिव्यूज आने की वजह से जल्दी ही बंद हो गया। शो में साक्षी तंवर, हितेन तेजवानी, अनीता हसनंदानी जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यहां भगवान श्री कृष्ण के किरदार में मृणाल जैन नजर आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही इस शो से की।

10 of 11
राजेश श्रृंगारपुरे - फोटो : Social Media
कलाकार : राजेश श्रृंगारपुरे
धारावाहिक : सारथी (2004)

महाभारत की कहानी को केंद्र में रखकर बनाए गए इस शो में भगवान श्री कृष्ण के किरदार में राजेश श्रृंगारपुरे नजर आए।  इस शो को वर्तमान दुनिया से जोड़कर महाभारत काल से जोड़ा गया है। नए कलेवर में बने इस शो को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसलिए यह शो टीवी पर लगभग साढ़े तीन साल तक सफलतापूर्वक चला।
विज्ञापन

11 of 11
सर्वदमन बैनर्जी - फोटो : Social Media
कलाकार : सर्वदमन बैनर्जी / स्वप्निल जोशी
धारावाहिक : श्री कृष्णा (1993)

हमने बात शुरू की थी बी आर चोपड़ा की महाभारत के कन्हैया से और आ पहुंचे हैं रामानंद सागर के कृष्णा तक। जी हां, धारावाहिक 'रामायण' के सुपरहिट होने के बाद निर्देशक और लेखक रामानंद सागर ने धारावाहिक 'कृष्णा' का निर्माण किया। पहली बार यह शो दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर 1993 में प्रसारित हुआ। इस शो में किशोरावस्था में कृष्ण की भूमिका स्वप्निल जोशी ने और वयस्क कृष्ण और विष्णु का किरदार सर्वदमन बनर्जी ने निभाया। यह शो भी उतना ही हिट हुआ था जितना कि  'रामायण' और 'महाभारत'।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें