फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी स्टार्स: एक एपिसोड के लिए मोटी रकम लेते थे सीआईडी के कलाकार, एसीपी की फीस भी सुन लीजिए

Mon, 28 Jun 2021 09:31 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आदित्य श्रीवास्तव, दयानन्द शेट्टी, शिवजी साटम - फोटो : Social Media
सीआईडी एक ऐसा शो था जिसने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि ये शो कई लोगों के लिए प्रेरणा बना। बच्चों से लेकर बड़े तक हर दर्शक ने इस शो को बहुत सराहा। शो के हर किरदार को लोगों का बहुत प्यार मिला। भारतीयों के लिए यह शो थ्रिलर और क्राइम शोज की पहली सीढ़ी थी। 1998 में शुरू हुए इस शो ने 22 सालों तक अपने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद प्रशंसक काफी निराश हो गए थे। सीआईडी ने लोगों के दिलों के साथ-साथ दर्शकों के घरों में भी एक खास जगह बनाई है। 1000 से  अधिक इसके एपिसोड है।

सीआईडी का हर किरदार लेता है इतनी फीस
जब टेलीविजन पर कोई सीरियल आता है तो उसके सिर्फ मुख्य कलाकारों को ही पहचान मिल पाती है, लेकिन इस शो के साथ ऐसा नहीं है। क्योंकि इस क्राइम शो ने हर किरदार को घर-घर में एक अलग पहचान दिलाई। एसीपी प्रद्युमन से लेकर, दया, अभिजीत, डॉ  सालुंके  जैसे हर किरदार घर-घर में मशहूर हैं। ये शो इतना गजब का चला कि आज भी इस शो को याद किया जाता है और सोशल मीडिया पर इनके किरदारों पर कई मीम्स हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताने वाले हैं कि घर-घर में मशहूर होने वाले इस शो के किरदार सीआईडी के लिए कितनी फीस लेते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शिवजी साटम - फोटो : Social Media
एसीपी प्रद्युमन

एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शिवजी साटम कई टेलीविजन और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन एसीपी प्रद्युमन बनकर उन्होंने घर-घर में पहचान पाई है। इस शो में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। शो के लिए इस अभिनेता ने अच्छी-खासी फीस ली। प्रति एपिसोड के लिए शिवाजी साटम 1 लाख रुपए की फीस लेते थे।
विज्ञापन

3 of 7
दयानन्द शेट्टी - फोटो : Social Media
दया

दया की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का असली नाम दयानन्द शेट्टी है। लेकिन वो घर-घर में दया के नाम से ही मशहूर हैं। सीआईडी में दया ने एक बहुत ही अहम भूमिका निभाई। शो में लंबे चौड़े कद काठी वाले दया ने कई दरवाजे तोड़े। आज भी जब वो किसी फिल्म या शो में दिखाई देते हैं तो लोगों के मन में उनके किरदार की सारी यादें ताजा हो जाती हैं। दया रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 2 में भी दया की भूमिका निभा चुके हैं। दरवाज़ा तोड़ने में माहिर इंस्पेक्टर दया एक एपिसोड के लगभग 80 हजार से 1 लाख तक चार्ज करते थे।

4 of 7
आदित्य श्रीवास्तव - फोटो : Social Media
अभिजीत

एसीपी प्रद्यूमन के बाद इस शो में अगर कोई सबसे दिमाग वाला किरदार था तो वो था अभिजीत का। इस शो में आदित्य श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाई थी। आदित्य श्रीवास्तव एक टेलीविजन, फिल्म और थिएटर कलाकार हैं। उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, सत्या, गुलाल और लक्ष्य सहित कई फिल्मों में काम किया है। सीआईडी में काम करने के लिए अभिजीत उर्फ आदित्य प्रति एपिसोड के लगभग 80 हजार से 1  लाख रुपए लेते थे।
विज्ञापन

5 of 7
श्रद्धा मसुले - फोटो : Instagram
डॉ तारिका

इस शो में डॉ सालुंके की असिस्टेंट डॉ तारिका की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा मसुले को आज हर कोई जानता है। श्रद्धा मसुले पेशे से एक मॉडल हैं और साथ ही टेलीविजन अभिनेत्री भी हैं। सीआईडी में उन्होंने सपोर्टिंग भूमिका निभाई थी। श्रद्धा मसुले एक एपिसोड के लिए 40 हजार लेती थीं।  
विज्ञापन

6 of 7
नरेंद्र गुप्ता - फोटो : Social Media
डॉ सालुंके 

डॉ सालुंके एक ऐसा किरदार है, जिनका दिमाग सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन में से भी तेज दौड़ता था। शो में वो सिर्फ एक डॉ ही नहीं बने बल्कि एसीपी प्रद्युमन के दोस्त भी बने थें,  जो अकसर शो में उनकी खिचाई करते हुए नजर आए। शो में इस किरदार को नरेंद्र गुप्ता ने निभाया था और वो एक एपिसोड के लिए 40 हजार की फीस लेते थे। आपको बता दे कि उनकी तीनों बेटियां अदिति गुप्ता, मेघा गुप्ता और आम्रपाली गुप्ता तीनों टेलीविजन अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिनेश फडनिस - फोटो : Social Media
फ्रेडरिक्स

शो में फ्रेडरिक्स ने अपनी कॉमेडी से सबको हसाया हैं। फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाने वाले दिनेश फडनिस शो में बहुत ही कन्फ्यूज नजर आते थे। हम आपको बता दें कि टेलीविजन के अलावा दिनेश ने आमिर खान की कई फिल्मों में काम किया। आमिर की फिल्म सरफरोश और मेला में अहम भूमिका निभाई थी। फ्रेडरिक्स एक एपिसोड के 70-80 हजार रुपये चार्ज करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें